W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

World Teachers Day 2025: 5 अक्टूबर को जानिए क्यों मनाया जाता है ये खास दिन! अपने पसंदीदा टीचर को भेजें ये दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं

11:55 AM Oct 05, 2025 IST | Khushi Srivastava
world teachers day 2025  5 अक्टूबर को जानिए क्यों मनाया जाता है ये खास दिन  अपने पसंदीदा टीचर को भेजें ये दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं
World Teachers Day 2025
Advertisement

World Teachers Day 2025: हर वर्ष 5 अक्टूबर को दुनियाभर में विश्व शिक्षक दिवस (World Teacher's Day) के रुप में मनाया जाता है। यह खास दिन उन शिक्षकों को समर्पित होता है जो न सिर्फ हमें ज्ञान देते हैं, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षक हमारे जीवन को आकार देते हैं और हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। यह दिन उनके समर्पण और मेहनत को याद करने और उन्हें सम्मान देने का एक सुनहरा अवसर होता है। आइए जानते हैं इस दिन की शुरुआत कैसे हुई और इसका ऐतिहासिक महत्व क्या है।

World Teachers Day 2025: विश्व शिक्षक दिवस का इतिहास

World Teachers Day 2025
World Teachers Day 2025

विश्व शिक्षक दिवस की शुरुआत 1994 में हुई थी, जब पेरिस में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में "टीचिंग इन फ्रीडम" (Teaching in Freedom) नामक सिफारिशों पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसमें शिक्षकों के अधिकारों, जिम्मेदारियों, नियुक्ति, कार्य स्थितियों और प्रशिक्षण से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की गई थी। करीब 100 देशों ने मिलकर UNESCO से यह अपील की थी कि शिक्षक दिवस को वैश्विक स्तर पर मनाया जाए।

World Teachers Day 2025: 5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस?

हर साल 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाने का उद्देश्य शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत सभी लोगों की मेहनत को सम्मान देना है। इस दिन को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO), संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF), अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) और Education International के सहयोग से मनाया जाता है। इसका मकसद है शिक्षकों के अधिकारों, उनके कर्तव्यों और उनके पेशे की स्थिति को बेहतर बनाना और इस पर जागरूकता बढ़ाना।

World Teachers Day 2025: क्या है इस बार की थीम?

World Teachers Day 2025
World Teachers Day 2025

विश्व शिक्षक दिवस 2025 की थीम है:
"शिक्षण को सहयोगी पेशे के रूप में फिर से परिभाषित करना"। इसका अर्थ है कि पढ़ाने का कार्य सिर्फ एक व्यक्ति की जिम्मेदारी न होकर साझेदारी आधारित होना चाहिए। शिक्षक आपस में संवाद करें, एक-दूसरे से सीखें, नई तकनीकों को अपनाएं और मिलकर शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाएं। इससे न सिर्फ शिक्षक अपने पेशे में अधिक संतुष्टि महसूस करेंगे, बल्कि छात्रों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी।

World Teachers Day Wishes: शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

शिक्षक वही जो अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाए।
विश्व शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

आपके बिना हमारी सफलता अधूरी है।
हमें सिखाने के लिए धन्यवाद।
Happy Teacher's Day

आपके ज्ञान और धैर्य ने हमें सही रास्ता दिखाया।
शिक्षक दिवस पर आपको नमन!

शिक्षक वो दीपक हैं जो खुद जलकर औरों को रोशनी देते हैं।
ऐसे सभी शिक्षकों को सलाम!

गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर होता है।
विश्व शिक्षक दिवस पर आपके चरणों में प्रणाम।

हर सफलता के पीछे एक अच्छा शिक्षक होता है।
आप जैसे गुरु को पाकर हम धन्य हैं।
Happy Teacher's Day

ज्ञान से संस्कार तक, आपने हमें हर राह दिखाई।
आपके आशीर्वाद से ही हम आगे बढ़ते हैं।
Happy Teacher's Day

आपने सिर्फ किताबें ही नहीं, जिंदगी जीना भी सिखाया।
शिक्षक दिवस पर आपको कोटि-कोटि प्रणाम।

World Teachers Day Quotes: विश्व शिक्षक दिवस पर पढ़ें ये कोट्स

World Teachers Day 2025
world teachers day images

"गुरु वह नहीं जो सिर्फ ज्ञान देता है, गुरु वह है जो जीवन जीने की कला सिखाता है।"

"एक अच्छा शिक्षक उम्मीद जगा सकता है, कल्पना को प्रेरित कर सकता है और सीखने का प्रेम पैदा कर सकता है।"

"शिक्षक का महत्व सूर्य जैसा है, जो खुद जलकर दूसरों के जीवन को प्रकाशमय करता है।"

"गुरु सिर्फ शिक्षा नहीं देते, बल्कि वे हमारे चरित्र और भविष्य का निर्माण करते हैं।"

"जिसे सब कुछ जानने का घमंड न हो और जो हर दिन कुछ नया सीखाए – वही सच्चा गुरु है।"

यह भी पढे़ं: Karwa Chauth Mangalsutra Design: करवा चौथ के लिए 5 ट्रेंडी मंगलसूत्र डिजाइन, लुक पर लगाएंगे चार-चांद

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

Advertisement
×