Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भगवान श्रीकृष्ण को राशि के अनुसार इन चीजों का भोग लगाने से होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

देशभर में इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 24 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। इन दिनों जन्माष्टमी को भव्य रूप में मनाने के लिए हर जगह तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है।

10:00 AM Aug 21, 2019 IST | Desk Team

देशभर में इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 24 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। इन दिनों जन्माष्टमी को भव्य रूप में मनाने के लिए हर जगह तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है।

देशभर में इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 24 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। इन दिनों जन्माष्टमी को भव्य रूप में मनाने के लिए हर जगह तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इस खास मौके पर लोग व्रत रखते हैं और लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं। 
Advertisement
अगर आप भी लड्डू गोपाल को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप अपनी राशि के मुताबिक श्रीकृष्ण को मिठाई,फल आदि का भोग लगाएं जिसके साथ-साथ आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूर्ण होंगी। 
तो आइए आप भी जान लें जन्माष्टमी के दिन किस राशि के व्यक्ति को भगवान श्रीकृष्ण के भोग के लिए किन-किन चीजों का प्रयोग करना जरूरी है। मान्यता है कि हर एक पर्व एंव त्योहार का सम्बंध कहीं न कहीं ग्रह एंव राशियों से जरूर होता है। 
ये पर्व तब और भी ज्यादा शुभ फल देने वाले हो जाते हैं जब व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार भगवान को भोग इत्यादि समर्पित करे। इसीलिए अपनी राशि के मुताबिक श्रीकृष्ण की आराधना करने से आपको विशेष लाभ होगा। 
-मेष और वृश्चिक
मेष और वृश्चिक राशि के लोग जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को अनार और सेब के साथ पकवान का भोग लगावें इससे इस राशि के जातकों को लाभ होगा। 
-वृष और तुला
वृष और तुला राशि के लोग जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को केला एंव मक्खन का भोग लगाएं।

-मिथुन और कन्या
इस राशि वाले लोगों को भगवान श्रीकृष्ण को हरे फल और पेड़े का भोग लगाना चाहिए। 

-कर्क

जन्माष्टमी के खास मौके पर कर्क राशि वाले लोगों को भगवान श्रीकृष्ण को केला,मक्खन और दूध का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करना कर्क राशि वाले लोगों के लिए शुभ होगा।
-सिंह
सिंह राशि के लोगों को जन्माष्टमी के पर्व पर श्रीकृष्ण को अनार,सेब और शुद्घ धी से तैयार मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

-धनु और मीन
धुन एंव मीन राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को रसदार फल जैसे अन्नास,अंगूर मौसम्मी आदि समर्पित करें। इसके साथ ही पीले पकवान का भोग जरूर लगाएं।


-मकर और कुम्भ
इन दोनों राशि के लोगों को सूखे मेवे और उड़द की दाल से बने पकवान का भोग श्रीकृष्ण को लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको अति समृद्घि मिलेगी। 
Advertisement
Next Article