टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

धन-धान्य की कमी से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार को जरूर करें ये सरल उपाय

वैसे तो सप्ताह के सातों दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ होते हैं। क्योंकि हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है।

06:54 AM Jan 10, 2020 IST | Desk Team

वैसे तो सप्ताह के सातों दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ होते हैं। क्योंकि हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है।

वैसे तो सप्ताह के सातों दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ होते हैं। क्योंकि हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। ऐसे में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। महालक्ष्मी जिस पर भी अपनी कृपा बना दें उसे धन के साथ सुख-समृधि की कमी नहीं होती। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक कुछ उपाय कर लेने से आपके जीवन में कोई परेशानी नहीं आती। 
अगर आप भी शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की सच्चे मन से अराधना करते हैं तो ऐसे में महालक्ष्मी आपसे बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाएंगी। धन की देवी मां लक्ष्मी के गज रूप की पूजा करने से माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती है। आप भी लक्ष्मी माता को प्रसन्न करके अपने घर में सुख-समृधि चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ खास उपाय लेकर आए हैं जिन्हें करके आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। 
1.शुक्रवार के दिन एक पीला कपड़ा लेकर उसमें पांच पीले रंग की कोडिय़ां  और थोड़ा सा केसर एंव सिक्के डाल दें। इन सब चीजों को कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में डाल दें। इससे आपकी धन संबंधी सारी परेशानी दूर होगी।
2.महालक्ष्मी को सफेद चीजें काफी ज्यादा प्रिय हैं और दूध से बने पकवानों का उन्हें भोग लगाने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। साथ ही लोगों को आज के दिन दही खाकर बाहर निकलना चाहिए। 
3.धन की देवी लक्ष्मी जी को कमल अतिप्रिय है। आज के दिन आपको मां लक्ष्मी की पूजा कमल से करनी चाहिए। यदि कमल किसी करण नहीं मिल पाए तो गट्टे भी मां लक्ष्मी को चढ़ा सकते हैं।
4.इस दिन शाम के समय भूलकर भी झाडू नहीं लगाएं क्योंकि  ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाखुश हो जाती हैं। बता दें शाम के समय झाडू लगाने से घर की समृधि बाहर चली जाती है। 
5.शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी की मूर्ति को दूध अवश्य चढाएं। इससे सभी तरह की परेशानियों का अंत होना शुरू हो जाएगा साथ ही घर में समृधि का वास होता है।
6.शुक्रवार के दिन गरीबों को सफेद रंग की कोई वस्तु या कोई खाद्य पदार्थ जरूर दान करें। इससे आपको धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। 
Advertisement
Advertisement
Next Article