Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शुक्रवार के दिन जरूर करें ये काम,दूर होंगी सभी आर्थिक समस्याएं

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की आराधना का होता है। इस खास दिन पर धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए व्रत आदि रखे जाते हैं।

07:45 AM Aug 30, 2019 IST | Desk Team

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की आराधना का होता है। इस खास दिन पर धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए व्रत आदि रखे जाते हैं।

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की आराधना का होता है। इस खास दिन पर धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए व्रत आदि रखे जाते हैं। मां लक्ष्मी हिंदू धर्म में धन की देवी हैं। 
Advertisement
ज्योतिश शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की आर्थि स्थिति के पीछे उसके पूर्व जन्म के कर्म,वर्तमान हालात,कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की दशा को जिम्मेदार माना जाता है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी खास बातों के बारे में जो शुक्रवार के दिन करने से हमेशा बचना चाहिए। 
1.फ्री में नहीं लेनी चाहिए कोई भी चीज
हम अक्सर अपने घरों में देखते हैं कि कोई भी चीज खत्म हो जाती है तो हम पड़ोसी से मांग कर काम चला लेते हैं। लेकिन शुक्रवार के दिन ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें। क्योंकि ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। शास्त्रों के मुताबिक फ्री में लाई गई कोई भी चीज कर्ज की तरह चढ़ जाती है। जो सही नहीं है।
2.ये काम करें शुक्रवार के दिन
हिंदू धर्म में गाय को देवी माना जाता है। सभी लोग गाय को माता कहकर पुकारते हैं। ऐसा माना जाता है कि गाय के शरीर में सभी देवी-देवताओं का वास रहता है। ऐसे में गाय की सेवा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है मान्यता है कि रसोई में बनी हुई पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है साथ ही आर्थिक परेशानी का निवरण होता है।
3.करें गरीबों को दान
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए गरीबों की सेवा करनी चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक अपनी सामथ्र्य के मुताबिक गरीबों के लिए जो कुछ भी आप कर सकते हैं वो करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती है और उनकी कृपा बनी रहती है। ऐसा करने से सभी आर्थिक परेशानियां भी दूर होंगी। 
4.करें मां लक्ष्मी की पूजा
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का व्रत रखना अच्छा होता है। लक्ष्मी मां को लाल कपड़ा पहनकर उनकी उपासना करें इसके साथ ही लक्ष्मी जी को खीर का भोग अवश्य लगाएं। इसके बाद मां को अपनी आर्थिक समस्याएं जरूर बताएं। ऐसा करने से मां आपकी इच्छा जरूर पूरी करेंगी। 
5.शाम के समय दीपक जलाएं
शुक्रवार के दिन शाम के समय गाय के घी का दीपक पूजा स्थल में जलाएं। घी में चुटकी भर केसर का इस्तेमाल जरूर करें। लेकिन ध्यान रहे दीपक की बाती के लिए रुई नहीं बल्कि मौली का प्रयोग करें। 
इसके साथ ही दीपक को घर के ईशान कोण में रख दें। ऐसा शुक्रवार के दिन जरूर करें क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके घर में सदा के लिए विराजमान हो जाएंगी। जिससे आपकी सभी आर्थिक परेशानी दूर होगीं। 
Advertisement
Next Article