Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिन के अनुसार करें इन पेड़ों की पूजा, धन प्राप्ति समेत मिलेगा इन समस्यों से छुटकारा

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों की पूजा लगभग सभी लोग बड़े मन से करते हैं। क्योंकि उनके अनुसार पेड़ों में भी जीवन होता है।

02:32 PM Jul 10, 2019 IST | Desk Team

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों की पूजा लगभग सभी लोग बड़े मन से करते हैं। क्योंकि उनके अनुसार पेड़ों में भी जीवन होता है।

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों की पूजा लगभग सभी लोग बड़े मन से करते हैं। क्योंकि उनके अनुसार पेड़ों में भी जीवन होता है। इसी वजह से देवी-देवताओं का वास स्थल भी माना जाता है। ऐसे में अगर हर दिन के हिसाब से अलग-अलग पेड़ों की जाए तो मनुष्य का भाग्य तेज हो सकता है। इससे उनके जीवन में खुशहाली भी आ सकती है। तो आइए एक बार जान लें कौन-से पेड़ हैं वो।
Advertisement

1.पीपल का पेड़

हिंदू शास्त्रों में पीपल के पेड़ को बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए शनिवार के दिन इस पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिलती है।

2.केले का पेड़

जो लोग अपने भाग्य को तेज करना चाहते हैं उन्हें केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। क्योंकि इसमें विष्णु जी का वास माना जाता है।

3.तुलसी का पौधा

तुलसी को पौधा लगभग सभी घरों में होता है क्योंकि इस पौधे में देवी लक्ष्मी और विष्णु जी का वास होता है। इसी वजह से हिंदू धर्म में धार्मिक कार्यों में तुलसी दल की जरूर होती है। बता दें कि रोजाना तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है। 

4.शमी का पेड़

शमी पेड़ पर शनि देव का वास माना जाता है। इसलिए शमी के पेड़ के नीचे शाम को जरूर दीपक जलाना चाहिए इससे मुसीबतों से छुटकारा मिलता है।

5.गुलाब का पौधा

गुलाब के पौधे में देवी पार्वती का वास होता है इसलिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर गुलाब के फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

6.चंदन का पेड़

शांति देने वाले पेड़ों के लिए जाना जाता है चंदन का पेड़। इस पेड़ में विष्णु जी का वास माना जाता है। इस पेड़ की पूजा करने से इंसान की सभी मानसिक परेशानियां दूर होती हैं। 

7.अशोक का पेड़

अशोक के पेड़ में गौतम बुद्घ का वास होता है। इस पेड़ को घर में लगाने से शांति का वातावरण रहता है। साथ ही लड़ाई-झगड़ों से भी छुटकारा मिलता है।

8.नीम का पेड़

नीम के पेड़ पर रोज जल अर्पित करना चाहिए। क्योंकि इससे व्यक्ति की आयु बढ़ती है और वह किसी तरह की बीमारी का शिकार नहीं होता। 
Advertisement
Next Article