रेसलर बबीता फोगाट और विवेक सुहाग बंधे शादी के बंधन में, 8 फेरे लेकर दिया ये खास संदेश, देखें तस्वीरें
बीते रविवार को भारत की लोकप्रिय पहलवान बबीता फोगाट शादी के बंधन में बंध गई हैं। भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ बबीता ने सात फेरे लिए हैं।
06:31 AM Dec 03, 2019 IST | Desk Team
बीते रविवार को भारत की लोकप्रिय पहलवान बबीता फोगाट शादी के बंधन में बंध गई हैं। भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ बबीता ने सात फेरे लिए हैं। सबसे खास बात यह हुई है कि 7 फेरों की जगह बबीता और विवेक ने 8 फेरे लिए हैं। दरअसल उन्होंने एक और फेरा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए लिया है। इसके साथ ही एक-एक पौधा लगाकर दोनों ने पर्यावरण बचाने के लिए भी लोगों को संदेश पहुंचाया है।
Advertisement
न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार, बबीता और विवेक की शादी बलाली गांव में हुई है और दान-दहेज बिना के ही यह शादी सम्पन्न हुई है। साथ ही साधारण रीति-रिवाज और हिंदू रस्मों के साथ बबीता और विवेक शादी के बंधन में बंधे हैं। खबरों में बताया जा रहा है कि परिवार के साथ-साथ बबीता और विवेक की शादी में विदेशी पहलवान भी आए थे। बबीता की शादी के खास अवसर पर गीता फोगाट ने अपने ट्विटर पर शादी की रस्मों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
बता दें कि शादी की पहली रस्म बान की तस्वीरें बबीता ने अपने ट्विटर पर फैन्स के लिए पोस्ट की थीं। बबीता इन तस्वीरों में लाल और नीले रंग के सूट में नजर आ रही थीं। हालांकि बबीता की शादी की सारी रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई हैं। इनमें आपको शादी का सगन हाथे में लेते हुए, सूरत को अर्घ्य देते हुए, हाथों में पहली मेहंदी की छाप और ओखली चलाते हुए ये सारी तस्वीरें सामने आई हैं।
साल 2014 और 2018 में बबीता फोगात ने महिला पहलवानी में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। हरियाणा पुलिस ने बबीता की इस बड़ी उपलब्धि पर सब इंस्पेक्टर एसआई की पोस्ट से साल 2013 में नवाजा था। भारतीय जनता पार्टी से भी बबीता फोगात जुड़ चुकी हैं। कॉमनवेल्थ गेेम्स में कुश्ती में बबीता की बड़ी बहन गीता फोगाट ने भारत को पहला गोल्ड मेडल जीताया था।
यहां देखें बबीता फोगात की शादी की तस्वीरें-
1.
2.
3.
4.
5.
7.
7.
8.
9.
10.
11.
12.
13.
Advertisement