For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रेसलर विनेश फोगाट ने किया खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार वापस करने का ऐलान, जानिए PM मोदी को क्या कहा

01:36 AM Dec 27, 2023 IST | Sagar Kapoor
रेसलर विनेश फोगाट ने किया खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार वापस करने का ऐलान  जानिए pm मोदी को क्या कहा

कुश्ती महासंघ के चुनाव और यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के बाद खिलाड़ियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया। इसका असर यह हुआ कि खेल मंत्रालय ने संघ को निलंबित कर दिया। हालांकि खिलाड़ियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के बाद अब विनेश फोगाट ने भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखते हुए अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न को वापस करने का ऐलान कर दिया है।

हम घुट घुटकर जी रही है
फोगाट ने अपने पत्र में लिखा, हमारी जिंदगियां उन फैंसी किताबों जैसी नहीं है। कुश्ती की महिला पहलवानों ने पिछले कुछ सालों में जो भोगा है उससे समझ आता ही होगा कि हम कितान घुट घुटकर जी रही हैं। अब साक्षी ने भी संन्यास ले लिया है। जो शोषण करने वाले हैं उसने भी अपना दबदबा रहने की मुनादी कर दी है। बल्कि बहुत ही भौंडे तरीके से नारे भी लगवाए। आप सिर्फ पांच मिनट निकालकर उस आदमी के मीडिया को दिए गए बयानो को सुन लीजिए। आपको पता लग जाएगा कि उसने क्या किया है। उसने महिला पहलवानों को मंथरा बताया। उसने महिला पहलवानों को असहज कर देने की बात टीवी पर कबूली। उससे ज्यादा गंभीर है कि उसने कितनी ही महिला पहलवानों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। यह बहुत ही भयावह है।

विनेश ने आगे लिखा, इस घटनाक्रम को भूलना आसान नहीं है। सर जब मैं आपसे मिली तो यह सब आपको बताया था। हम न्याय के लिए पिछले कई सालों से ड़कों पर घिसड़ रहे हैं। कोई हमारी सुध नहीं ले रहा है। हमारे मेडलों को 15 रुपये का बताया जा रहा है। लेकिन ये मेडल हमें जान से भी प्यारे हैं। जब हमने न्याय के लिए आवाज उठाई तो हमें देशद्रोही बताया गया। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या मैं देशद्रोही हूं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Sagar Kapoor

View all posts

Advertisement
×