W3Schools
Advertisement

Money in the Bank 2026: इस इवेंट में होंगे बड़े मुकाबले, जानें अब तक किन मैचों का हुआ है ऐलान

WWE Money in the Bank 2026 का आयोजन 10 अक्टूबर को होगा, जिसमें कई बड़े मुकाबले और लैडर मैच देखने को मिलेंगे। रोमन रेंस बनाम एलए नाइट, ओबा फेमी बनाम ब्रॉन्सन रीड और वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले का ऐलान हो चुका है। मेंस और वुमेंस Money in the Bank लैडर मैच में कई स्टार्स क्वालीफाई कर चुके हैं, जबकि कुछ जगहें अभी बाकी हैं।
04:12 PM Sep 29, 2026 IST | Rishabh Pandey
WWE Money in the Bank 2026 का आयोजन 10 अक्टूबर को होगा, जिसमें कई बड़े मुकाबले और लैडर मैच देखने को मिलेंगे। रोमन रेंस बनाम एलए नाइट, ओबा फेमी बनाम ब्रॉन्सन रीड और वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले का ऐलान हो चुका है। मेंस और वुमेंस Money in the Bank लैडर मैच में कई स्टार्स क्वालीफाई कर चुके हैं, जबकि कुछ जगहें अभी बाकी हैं।
money in the bank 2026  इस इवेंट में होंगे बड़े मुकाबले  जानें अब तक किन मैचों का हुआ है ऐलान
Money in the Bank 2026

WWE फैंस को अब अगले बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट Money in the Bank 2026 का इंतजार है। समरस्लैम के 1 और 2 अगस्त को ऑर्गनाइज़ होने के बाद अब WWE का कोई बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट नहीं हुआ है। लेकिन अब 10 अक्टूबर को एक बार फिर फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।

Advertisement

क्योंकि हर साल की तरह इस बार भी Money in the Bank में कई बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। खास तौर पर मेंस और वुमेंस लैडर मैच को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखऩे को मिल रही है, क्योंकि इन मुकाबलों के विनर्स को आने वाले समय में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने का मौका मिलता है। वीकली शो के जरिए WWE ने इवेंट की स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है।

Advertisement

रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच टाइटल मुकाबला

Roman Reigns vs. LA Knight Match In Money In The Bank
Roman Reigns vs. LA Knight Match In Money In The Bank (Source: Google)

Money in the Bank 2026 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस और एलए नाइट आमने-सामने होंगे। समरस्लैम के बाद एलए नाइट ने रेंस को चुनौती दी थी, लेकिन शुरुआत में उन्हें कोई सीधा जवाब नहीं मिला। इसके बाद नाइट लगातार रेंस के सामने चुनौती पेश करते रहे है। कुछ हफ्ते पहले रेड ब्रांड के एक एपिसोड में नाइट ने रेंस पर BFT भी लगाया था। इसके बाद रेंस ने साफ कर दिया था कि वह Money in the Bank में नाइट के साथ हिसाब बराबर करेंगे। ऐसे में WWE ने अब दोनों के बीच चैंपियनशिप मैच को ऑफिशियल कर दिया है।

Advertisement

ओबा फेमी और ब्रॉन्सन रीड की भिड़ंत

Bronson Reed Vs Oba Femi In Money In The Bank Match
Bronson Reed Vs Oba Femi In Money In The Bank Match (Source: Google)

इवेंट में ओबा फेमी और ब्रॉन्सन रीड के बीच भी मुकाबला देखने को मिलेगा। वापसी के बाद से रीड और फेमी के बीच टकराव लगातार बढ़ता गया है। रेड ब्रांड के हालिया एपिसोड में फेमी कॉन्ट्रैक्ट लेकर पहुंचे थे। इसके बाद ब्रॉन्सन रीड ने भी उस पर साइन कर दिए, जिसके साथ ही दोनों के बीच मैच पक्का हो गया और आपको बता दें कि यह WWE में दोनों का पहला आमना-सामना होगा।

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल-थ्रेट मुकाबला

Womens's World Championship
Womens's World Championship (Source: Google)

स्टेफनी वकेर अपनी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को Money in the Bank 2026 में बैकी लिंच और लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करेंगी। वकेर ने एक लाइव इवेंट में लिव मॉर्गन को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की थी। उस मुकाबले में बैकी लिंच ने भी वकेर का साथ दिया था। हालांकि, अब बैकी और मॉर्गन दोनों ही टाइटल पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में वकेर ने दोनों को एक साथ चुनौती देने का फैसला किया है।

मेंस Money in the Bank लैडर मैच

Money in the Bank ब्रीफकेस के लिए होने वाले मेंस लैडर मैच में अब तक ब्रॉन ब्रेकर, जे'वॉन इवांस, ट्रिक विलियम्स, पेंटा और सीएम पंक अपनी जगह बना चुके हैं। ऐसे में इसी बीच अब एक और रेसलर के नाम का ऐलान होना बाकी है। इस मुकाबले का विजेता Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट हासिल करेगा। इसके बाद उसे आने वाले समय में किसी भी ऑफिशियल चैंपियनशिप मैच के दौरान कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने का मौका मिलेगा।

वुमेंस लैडर मैच में भी जोरदार मुकाबला

Women's Money in the Bank Ladder Match
Women's Money in the Bank Ladder Match (Source: Google)

वुमेंस Money in the Bank लैडर मैच के लिए सोल रुका, लोला वाइस, जेसी जेन, रॉक्सन पेरेज और लैश लीजेंड क्वालीफाई कर चुकी हैं। इस मैच में एक और वुमेन रेसलर को शामिल किया जाना बाकी है। इस बार WWE ने कई यंग एबिलिटी को भी लैडर मैच में मौका दिया है। अब यहां ये देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन सा रेसलर बाकी सभी को पीछे छोड़कर Money in the Bank ब्रीफकेस अपने नाम करती है।

Read More: WWE Ex Star Pac Death: रेसलिंग जगत को लगा बड़ा झटका, एक्स WWE स्टार पैक का हुआ निधन

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×