W3Schools
Advertisement

Roman Reigns Health Update: Roman Reigns ने ल्यूकेमिया को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बोले- अभी भी जूझ रहा हूं

रोमन रेंस ने अपनी ल्यूकेमिया बीमारी को लेकर बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि उनकी स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है, लेकिन वह अभी भी इससे जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए उन्हें अपनी फिटनेस और शरीर को लेकर काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। 2018 में बीमारी का खुलासा करने के बाद रोमन ने इलाज के लिए WWE से ब्रेक लिया था और बाद में शानदार वापसी की थी।
05:34 PM Oct 05, 2026 IST | Rishabh Pandey
रोमन रेंस ने अपनी ल्यूकेमिया बीमारी को लेकर बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि उनकी स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है, लेकिन वह अभी भी इससे जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए उन्हें अपनी फिटनेस और शरीर को लेकर काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। 2018 में बीमारी का खुलासा करने के बाद रोमन ने इलाज के लिए WWE से ब्रेक लिया था और बाद में शानदार वापसी की थी।
roman reigns health update  roman reigns ने ल्यूकेमिया को लेकर दिया बड़ा अपडेट  बोले  अभी भी जूझ रहा हूं
Roman Reigns Health Update

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रेसलिंग की दुनिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है और अगस्त 2020 में हील टर्न लेने के बाद उनके करियर ने नई ऊंचाइयां हासिल कीं हैं। वह लंबे समय तक चैंपियन भी रहे हैं। हालांकि, रिंग के बाहर रोमन को एक सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रोमन रेंस लंबे समय से ल्यूकेमिया से जूझ रहे हैं। एक समय ऐसा भी आया था जब उनकी बीमारी की वजह से उनके रेसलिंग करियर पर सवाल खड़े हो गए थे, लेकिन उन्होंने बीमारी को मात देकर रिंग में शानदार वापसी की। लेकिन अब उन्होंने अपनी मौजूदा सिचुएशन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Advertisement

Roman Reigns Health Update: रोमन रेंस ने क्या बताया?

हाल ही में रोमन रेंस ने Men’s Health Strong Talk को दिए इंटरव्यू में अपनी फिटनेस और शरीर को लेकर विस्तार से बात की। बातचीत के दौरान रिकवरी टूल्स और पेप्टाइड्स का भी जिक्र हुआ। रोमन ने बताया कि उनके मेडिकल इतिहास को देखते हुए उन्हें किसी भी चीज को लेकर काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। उन्होंने साफ किया कि वह ल्यूकेमिया से अभी भी पूरी तरह बाहर नहीं आए हैं। रोमन के मुताबिक, उनकी सिचुएशन फिलहाल कंट्रोल में है। हालांकि, बीमारी के कुछ निशान अभी भी उनके शरीर में मौजूद हैं और इसी वजह से उन्हें अपनी सेहत को लेकर खास सावधानी रखनी पड़ती है।

Advertisement

2018 में दुनिया को बताई थी बीमारी

WWE's Roman Reigns Disease
WWE's Roman Reigns Disease (Source: Google)

रोमन रेंस ने साल 2018 में WWE के एक Raw एपिसोड के दौरान पहली बार ऑफिशियल तौर से अपनी ल्यूकेमिया की बीमारी के बारे में खुलकर बताया था। उस समय वह WWE चैंपियन थे, लेकिन बीमारी के इलाज के लिए उन्हें अपना टाइटल छोड़ना पड़ा था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और उन्होंने दोबारा रिंग में वापसी की। हालांकि, कोविड-19 महामारी के दौरान भी अपनी बीमारी और हेल्थ को ध्यान में रखते हुए रोमन ने कुछ समय के लिए रेसलिंग से दूरी बनाई थी।

पूरी तरह ठीक होने में लगेगा वक्त

Roman Reigns Health Update
Roman Reigns Health Update (Source: Google)

रोमन रेंस ने अपने हाल ही के बयान से सिग्नल दिया है कि उनकी सिचुएशन कंट्रोल में जरूर है, लेकिन वह अभी पूरी तरह बीमारी से ठीक नहीं हुए हैं। यही वजह है कि उन्हें अपनी फिटनेस और ट्रेनिंग को लेकर लगातार सतर्क रहना पड़ता है। रेसलिंग रिंग में लगातार दमदार प्रदर्शन करने वाले रोमन के फैंस अब उनके हेल्थ से जुड़ी अगली अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

Read More: Roman Reigns Comeback In Raw: WWE में रोमन रेंस की धमाकेदार वापसी, अगले RAW में मचेगा बवाल

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×