W3Schools
Advertisement

Roman Reigns Title Run: रोमन रेंस के टाइटल रन को लेकर WWE दिग्गज बुली रे का बड़ा बयान, इस खतरनाक रेसलर से मिल सकती है चुनौती

रोमन रेंस के लिए साल 2026 शानदार रहा है, जहां उन्होंने रॉयल रंबल जीतने के बाद रेसलमेनिया में सीएम पंक को हराकर पहली बार वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की। डब्ल्यूडब्ल्यूई दिग्गज बुली रे का मानना है कि रोमन का यह टाइटल रन अगले सात-आठ महीनों तक सुरक्षित रहेगा और अगले साल रेसलमेनिया में ओबा फेमी उनके इस खिताब का अंत करेंगे। इसके अलावा, आगामी मनी इन द बैंक इवेंट में रोमन अपनी चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करने उतरेंगे।
05:35 PM Sep 22, 2026 IST | Rishabh Pandey
रोमन रेंस के लिए साल 2026 शानदार रहा है, जहां उन्होंने रॉयल रंबल जीतने के बाद रेसलमेनिया में सीएम पंक को हराकर पहली बार वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की। डब्ल्यूडब्ल्यूई दिग्गज बुली रे का मानना है कि रोमन का यह टाइटल रन अगले सात-आठ महीनों तक सुरक्षित रहेगा और अगले साल रेसलमेनिया में ओबा फेमी उनके इस खिताब का अंत करेंगे। इसके अलावा, आगामी मनी इन द बैंक इवेंट में रोमन अपनी चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करने उतरेंगे।
roman reigns title run  रोमन रेंस के टाइटल रन को लेकर wwe दिग्गज बुली रे का बड़ा बयान  इस खतरनाक रेसलर से मिल सकती है चुनौती
Roman Reigns Title Run

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के लिए साल 2026 बेहद शानदार साबित होता दिखाई दे रहा है। इस साल की शुरुआत में रॉयल रंबल जीतने के बाद उन्होंने रेसलमेनिया में सीएम पंक को हराकर अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था। हालांकि अब रोमन रेंस के सफर और अपकमिंग मुकाबलों कुछ इस तरह होने वाले हैं।

Advertisement

शानदार टाइटल रन

Roman Reigns Title Run
Roman Reigns Title Run (Source: Google)

रेसलमेनिया के बाद से रोमन का यह चैंपियनशिप सफर काफी बेहतरीन रहा है। उन्होंने जेकब फाटू को दो बार हराने के बाद उन्हें ब्लडलाइन में शामिल किया था, वहीं समरस्लैम में सैथ रॉलिंस को मात दी और हाल ही में मंडे नाइट रॉ के शो में पेंटा को हराकर अपना खिताब सक्सेसफुली रिटेन किया।

Advertisement

बुली रे की भविष्यवाणी

Bully Ray Predicts Future
Bully Ray Predicts Future (Source: Google)

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) दिग्गज बुली रे ने 'बस्टेड ओपन रेडियो' पर बात करते हुए यह दावा किया है कि रोमन रेंस का यह टाइटल रन अगले 7-8 महीनों तक सेफ है और अगले साल रेसलमेनिया में युवा सेंसेशन ओबा फेमी उनके इस विनिंग स्ट्रीक को खत्म करेंगे।

Advertisement

मनी इन द बैंक में मुकाबला

Oba Femi Money In The Bank
Oba Femi Money In The Bank (Source: Google)

अपकमिंग 10 अक्टूबर को होने वाले 'मनी इन द बैंक' प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करने उतरेंगे, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी रोमांच बना हुआ है। ओबा फेमी के साथ उनका मुकाबला पहले समरस्लैम में तय माना जा रहा था, लेकिन कंपनी ने शायद अब इसे अगले साल रेसलमेनिया के लिए बचा कर रखा है।

Read More: WWE Raw Preview: Roman Reigns और LA Knight की दुश्मनी में नया मोड़, मनी इन द बैंक क्वालिफाइंग मैचों से मचेगा धमाल

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×