WWE Raw Latest Episode: WWE Raw में रोमन रेंस की हुई जमकर पिटाई, मेन इवेंट में मचा जबरदस्त बवाल
इस हफ्ते WWE Raw का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। शो में दर्शकों को शानदार मुकाबले, जबरदस्त एक्शन और कई चौंकाने वाले सेगमेंट देखने को मिले। रोमन रेंस की एंट्री ने भी फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ाया, लेकिन शो का अंत उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। रोमन रेंस और उनके भाइयों द उसोज़ पर विरोधियों ने जमकर हमला किया। इस दौरान रेंस को सबसे ज्यादा निशाना बनाया गया। हैरानी की बात यह रही कि उनके पुराने साथी सैमी जेन ने भी मौका मिलते ही उन्हें हैलुवा किक मार दी।
WWE Raw Latest Episode: WWE Raw के मेन इवेंट में हुआ जबरदस्त बवाल
This is VERY hard to watch 😨
The 946 have taken OVER! https://t.co/38GBz1Ph14
— WWE (@WWE) November 3, 2026
WWE Raw के मेन इवेंट में सोलो सिकोआ और रॉयस कीज के बीच मुकाबला देखने को मिला। दोनों रेसलर्स ने रिंग में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच के दौरान ओटीएम, जेडा पार्कर और कार्मेलो हेज ने दखल देते हुए सिकोआ पर हमला कर दिया। इसके चलते मुकाबला बीच में ही खत्म हो गया। किसी तरह सिकोआ रिंग से बाहर निकले और वहां जाकर हंसने लगे। इसके कुछ ही देर बाद रोमन रेंस और द उसोज़ की एंट्री हुई। इसके बाद रिंग में दोनों पक्षों के बीच जोरदार भिड़ंत शुरू हो गई।

रोमन रेंस ने अपने अंदाज में स्पीयर लगाकर मुकाबले का रुख बदलने की कोशिश की। वह रॉयस कीज पर स्पीयर लगाने ही वाले थे कि तभी एक नकाबपोश शख्स ने उन पर चेयर फेंक दी। इतना ही नहीं, उसने रेंस को जोरदार टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। बाद में खुलासा हुआ कि यह शख्स एक्स AEW स्टार क्रूज मोंटाना था, जिसने रॉयस कीज के ग्रुप 946 का साथ पकड़ लिया है।
इसके बाद अपोनेंट टीम ने रेंस और उनके भाइयों पर हमला तेज कर दिया। जेडा पार्कर ने जिमी उसो को हथकड़ी में बांध दिया, जबकि रिंग के बाहर जे उसो को टेबल पर पटक दिया गया। दूसरी तरफ रोमन रेंस पर भी लात-घूंसों की बरसात हुई। रॉयस कीज ने उन्हें एक खतरनाक स्पाइनबस्टर भी लगाया, जिससे रेंस की हालत और खराब हो गई।
सैमी जेन ने रोमन रेंस को मारी हैलुवा किक
SAMI ZAYN 🤯
The sneak attack from the Undisputed WWE Champion! https://t.co/c2wXx6BEnh
— WWE (@WWE) November 3, 2026
इस पूरे विवाद के बीच सैमी जेन ने भी अपना हिसाब बराबर कर लिया। दरअसल, 7 नवंबर को होने वाले क्राउन ज्वैल इवेंट में रोमन रेंस और सैमी जेन के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होना है। Raw के शुरुआती सेगमेंट में रोमन रेंस ने सैमी जेन की जमकर बेइज्जती की थी। इसका बदला लेने के लिए सैमी ने मेन इवेंट में सही मौके का इंतजार किया।

रॉयस कीज और उनकी टीम के रिंग से जाने के बाद अचानक सैमी जेन वहां पहुंचे और उन्होंने रोमन रेंस को जोरदार हैलुवा किक लगा दी। उस समय जिमी उसो भी अपने भाई की मदद नहीं कर सके, क्योंकि वह हथकड़ी में बंधे हुए थे।
सैमी के इस हमले ने साफ कर दिया है कि वह क्राउन ज्वैल में होने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब रोमन रेंस और सैमी जेन की दुश्मनी एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। ऐसे में दोनों के बीच होने वाला मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Join Channel