WWE Money in the Bank: ये 5 रिसलर्स बिगाड़ी सकते हैं Roman Reigns vs LA Knight का मैच, जानें क्यों?
WWE Money in the Bank: WWE अब अपने अगले बड़े इवेंट Money in the Bank की तैयारियों में जुट चुका है। 10 अक्टूबर को होने वाले इस शो में कई बड़े मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। खास तौर पर मेंस और वुमेंस Money in the Bank लैडर मैच पर फैंस की नजरें रहेंगी। हालांकि इसी बीच रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच होने वाला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मुकाबला भी काफी चर्चा में है। दोनों रेसलर्स के बीच पहले से तनाव देखने को मिला है और ऐसे में इस टाइटल मैच में बाहरी दखल की पॉसीबिलिटी से इनकार नहीं किया जा सकता। कुछ रेसलर्स ऐसे हैं, जो मुकाबले का पूरा समीकरण बदल सकते हैं।
जेकब फाटू

जेकब फाटू और रोमन रेंस के बीच रेसलमेनिया 42 के बाद राइवलरी देखने को मिली थी। दोनों के बीच दो मुकाबले हुए और दोनों में रेंस ने जीत हासिल की। इसके बाद फाटू ने ब्लडलाइन का हिस्सा बनकर रोमन के साथ काम करना शुरू कर दिया। हालांकि, अभी तक फाटू ने रोमन के कहने के बावजूद एलए नाइट पर हमला नहीं किया है। ऐसे में Money in the Bank में अगर वह अचानक टाइटल मैच में पहुंचते हैं, तो मुकाबले का रुख बदल सकता है।
द उसोज़

जे उसो और जिमी उसो का रोमन रेंस के साथ पुराना रिश्ता रहा है और दोनों कई मौकों पर उनका साथ दे चुके हैं। दूसरी तरफ, एलए नाइट के साथ भी उसोज़ की तनातनी चल रही है। ऐसे में Money in the Bank में अगर दोनों भाई रोमन के मुकाबले में दखल देते हैं, तो नाइट के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उसोज़ की एंट्री मैच में एक बड़ा ट्विस्ट ला सकती है।
सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ का रोमन रेंस के साथ विवाद भी किसी से छिपा नहीं है। वहीं, एलए नाइट के साथ उनकी दोस्ती और साझेदारी ने कहानी को और दिलचस्प बना दिया है। सिकोआ पहले भी रोमन पर हमला कर चुके हैं। Money in the Bank में सिकोआ के पास रोमन को निशाना बनाने का मौका हो सकता है। अगर वह मुकाबले के दौरान इन्टरफेयर करते हैं, तो इसका सीधा फायदा एलए नाइट को मिल सकता है।
रॉयस कीज और उनकी टीम

रॉयस कीज, ब्रोंको निमा और लुसियन प्राइस की तिकड़ी पिछले कुछ समय से WWE में लगातार बवाल मचा रही है। इस ग्रुप का टकराव ब्लडलाइन के साथ-साथ एलए नाइट और सोलो सिकोआ से भी हो चुका है। अगर तीनों Money in the Bank में टाइटल मैच के दौरान पहुंचते हैं, तो सिचुएशन पूरी तरह कंट्रोल से बाहर हो सकती है। दोनों पार्टी पर हमला होने की सिचुएशन में मैच के रद्द या इन्टरफियरेंस होने की पॉसीबिलिटी भी बन सकती है।
सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस का नाम भी इस पॉसीबल दखल की लिस्ट में शामिल है। समरस्लैम 2026 में रोमन रेंस के खिलाफ हार के बाद रॉलिंस टीवी से दूर हैं। हालांकि, हाल ही में एक लाइव इवेंट में उन्हें एलए नाइट और सोलो सिकोआ के साथ मिलकर ब्लडलाइन का सामना करते देखा गया था। ऐसे में Money in the Bank में रॉलिंस की अचानक वापसी फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज हो सकती है। अगर वह रोमन के खिलाफ हस्तक्षेप करते हैं, तो एलए नाइट को इसका फायदा मिल सकता है और मुकाबले का नतीजा पूरी तरह बदल सकता है।
Money in the Bank में रोमन रेंस और एलए नाइट का मुकाबला पहले ही काफी रोमांचक नजर आ रहा है। अब अगर इनमें से कोई भी रेसलर इन्टरफेयर करता है, तो टाइटल मैच की कहानी और भी दिलचस्प हो सकती है।
Read More: Oba Femi Comeback In WWE: कई हफ्तों बाद ओबा फेमी ने की वापसी, आते ही इन 4 रेसलर्स को किया चित्त

Join Channel