WWE Raw Preview: Roman Reigns और LA Knight की दुश्मनी में नया मोड़, मनी इन द बैंक क्वालिफाइंग मैचों से मचेगा धमाल
डब्लूडब्ल्यूई (WWE) का अपकमिंग रेड ब्रांड (Raw) का एपिसोड बेहद रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि कंपनी ने शो के लिए कई धमाकेदार मुकाबलों और सेगमेंट का ऐलान किया है। तो आइए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते शो में होने वाले कुछ खास मैचेज़ पर।
WWE Raw Preview: एलए नाइट और रोमन रेंस की रंजिश

रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच चल रही दुश्मनी अब अपने चरम पर पहुंच गई है। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में एलए नाइट ने रोमन रेंस को ‘बीएफटी’ (BFT) मूव लगाकर हैरान कर दिया था। इसके बाद रेंस ने उन्हें मनी इन द बैंक में मैच की चुनौती दी, जिसे ऑफिशियल तौर पर तय कर दिया गया है। इस हफ्ते भी नाइट रेड ब्रांड के शो में नजर आने वाले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह एक बार फिर रोमन पर निशाना साधेंगे और इसी के साथ वो रिंग में अपनी जीत का दावा भी ठोक सकते हैं।
पेंटा की वापसी और रिएक्शन

पेंटा को पिछले हफ्ते रोमन रेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत लिया था। उनका और रोमन का मुकाबला इतना खतरनाक और रोमांचक था कि उसे 2026 का अभी तक का सबसे बेहतरीन मैच माना जा रहा है। हालांकि रोमन ने बेहद मुश्किल से अपना टाइटल बचाया था, लेकिन इस हफ्ते पेंटा शो में आकर अपनी हार और इस मुकाबले को लेकर खुलकर अपनी बात रखेंगे।
मेंस और वुमेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाइंग मैच

शो में मनी इन द बैंक लैडर मैच के लिए क्वालिफाइंग मुकाबले मेन सेंटर ऑफ अट्रेक्शन होंगे। ड्रेगन ली, सोलो सिकोआ और रे मिस्टीरियो के बीच ट्रिपल थ्रेट जैसा मुकाबला देखने को मिलेगा। इसमें सोलो सिकोआ जीत के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, जो लैडर मैच में अपनी जगह पक्की करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।
वहीं वुमेंस क्वालिफाइंग मैच में इयो स्काई, रॉक्सन परेज और ला कैटालिना के बीच मुकाबला होगा। इस मैच से ला कैटालिना रेड ब्रांड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं, जबकि इयो स्काई भी लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं। इस मुकाबले में इयो स्काई को जीत का दावेदार माना जा रहा है।
बेली और लायरा वैल्किरिया की आर-पार की लड़ाई

बेली ने हाल ही में वापसी करते हुए एक बार फिर लायरा वैल्किरिया से पंगा लिया है। रेड ब्रांड के इस एपिसोड में दोनों एक बार फिर आमने-सामने होंगी। ऐसे में ये माना जा रहा है कि ये इन दोनों के बीच आखिरी मुकाबला हो सकता है। बेली इस समय काफी अटैकिंग मूड में हैं और वह हर हाल में लायरा पर भारी पड़ना चाहती हैं।
Read More: The Rock की वापसी से खतरे में पड़ा Roman Reigns का ड्रीम मैच? जानिए क्या है WWE का नया प्लान

Join Channel