Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गुजरात में मिला कोरोना वायरस का XE वैरिएंट, अलर्ट पर सरकार

गुजरात में 13 मार्च को एक शख्स कोविड पॉजिटिव निकला था। लेकिन एक हफ्ते बाद उसका स्वास्थ्य ठीक था लेकिन जब सैंपल के नतीजे आए तो उसमें वो शख्स XE वैरिएंट से संक्रमित पाया गया।

11:48 AM Apr 09, 2022 IST | Desk Team

गुजरात में 13 मार्च को एक शख्स कोविड पॉजिटिव निकला था। लेकिन एक हफ्ते बाद उसका स्वास्थ्य ठीक था लेकिन जब सैंपल के नतीजे आए तो उसमें वो शख्स XE वैरिएंट से संक्रमित पाया गया।

मुंबई के बाद गुजरात में भी कोरोना वायरस के एक्सई वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। देश में एक्सई वैरिएंट का यह दूसरा मामला है। हालांकि गुजरात स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक इस वैरिएंट को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गयी है। एक्सई वैरिएंट को लेकर सरकार तमाम एहतियात बरत रही है।
Advertisement
गुजरात में 13 मार्च को एक शख्स कोविड पॉजिटिव निकला था। लेकिन एक हफ्ते बाद उसका स्वास्थ्य ठीक था लेकिन जब सैंपल के नतीजे आए तो उसमें वो शख्स XE वैरिएंट से संक्रमित पाया गया। अब चिंता की बात ये है कि XE वैरिएंट ओमीक्रॉन के BA.2 वैरिएंट से 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक है।

मुंबई में XE वैरिएंट की एंट्री, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे बोले- केंद्र या NIB ने नहीं की पुष्टि, घबराने की जरूरत नहीं

अभी तक की रिसर्च में सामने आया है कि XE वैरिएंट, ओमिक्रॉन का ही सब वैरिएंट है। इसके लक्षण गंभीर नहीं लेकिन इसका प्रसार बहुत तेजी से होता है। अभी XE वैरिएंट के जो दो मामले सामने आए हैं, उनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखे हैं। सरकार ने वैरिएंट को लेकर चिंता नहीं करने की अपील की है।
Advertisement
Next Article