W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Xiaomi 17 Ultra में मिलेंगे Advance Features और Powerful Specification, जानिए भारत में कब होगा लॉन्च

04:33 PM Mar 02, 2026 IST | Rohit Singh
xiaomi 17 ultra में मिलेंगे advance features और powerful specification  जानिए भारत में कब होगा लॉन्च
Xiaomi 17 Ultra Launch Date in India

Xiaomi 17 Ultra Launch Date in India : शाओमी ने अपनी ’17 सीरीज’ को चीन से बाहर लाते हुए ग्लोबल मंच पर पेश कर दिया है। बता दें यह MWC 2026 के मंच से पेश किया गया। सीरीज के तहत Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन लाए गए हैं। ग्लोबल लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि ये दोनों शाओमी फोन अगले सप्ताह भारतीय बाजार में भी उतार दिए जाएंगे।

Advertisement

ब्रांड की ओर से जानकारी दी गई है कि शाओमी 17 और शाओमी 17 अल्ट्रा 11 मार्च को इंडिया में लॉन्च होंगे। ये दोनों ही हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले फ्लैगशिप फोन हैं और भारत में Xiaomi 17 Ultra प्राइस 1 लाख रुपये से भी अ​धिक रखा जाएगा। इन दोनों मोबाइल फोंस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप यहां नीचे पढ़ सकते हैं-

Advertisement

शाओमी 17 और शाओमी 17 अल्ट्रा की पूरी डिटेल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 के मंच से दी जा चुकी है। अब 11 मार्च को इन नए मोबाइल्स का इंडियन प्राइस अनाउंस किया जाएगा।

Advertisement

Xiaomi 17 Ultra Launch Date in India : अनुमानित कीमत

Xiaomi 17 Ultra Launch Date in India
Xiaomi 17 Ultra Launch Date in India (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra के साथ ही इस दिन Xiaomi Pad 8 भी इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। अगर कीमत की ही बात करें तो अनुमान के अनुसार शाओमी 17 की शुरुआती कीमत 60 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है और शाओमी 17 अल्ट्रा का प्राइस सवा लाख रुपये के करीब मिल सकता है। बहरहाल नए शाओमी प्रोडक्ट्स की वास्तविक कीमत के लिए 11 मार्च का इंतजार करना होगा।

Xiaomi 17 Ultra Price in India : क्या है फीचर

Xiaomi 17 Ultra Launch Date in India
Xiaomi 17 Ultra Launch Date in India (SOURCE : SOCIAL MEDIA)
  • Xiaomi 17 Ultra की बात करें तो यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला इंडिया का पहला शाओमी स्मार्टफोन होगा।
  • हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3D Dual-Channel IceLoop सिस्टम मिलेगा।
  • यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3.0 पर पेश किया जाएगा।
  • शाओमी 17 अल्ट्रा इंडिया में 6,000mAh बैटरी पर बिकेगा जिसके साथ 50W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी।
  • Colors & Specifications : अब आते हैं कैमरे पर
  • शाओमी 17 अल्ट्रा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है।

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

  • 50 मेगापिक्सल Light Fusion 1050L सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल telephoto लेंस
  • 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है
  • फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Xiaomi 17 Ultra Features : Display and Processor

Xiaomi 17 Ultra Launch Date in India
Xiaomi 17 Ultra Launch Date in India (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits पीक ब्राइटनेस दी गई है कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC सहित सैटेलाइट कम्युनिकेशन भी दिया गया है।

Xiaomi 17 में क्या है खास

  • Xiaomi 17 की बात करें तो इस स्मार्टफोन को भी क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा।
  • पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 6330mAh बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा।
  • वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट वायर्ड चर्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा।
  • इस फोन को 6.3-इंच स्क्रीन की OLED पर लाया जाएगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और उपलब्धता

ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हाईपर OS 3 पर काम करेगा, जिससे यूज़र्स को नया इंटरफेस और एडवांस फीचर्स मिलेंगे. शाओमी 17 अल्ट्रा और शाओमी 17 की बिक्री अमेज़न और शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए होगी.

यह भी पढ़ें - लॉन्च से पहले Nothing Phone 4a का बड़ा धमाका! अब इस कलर में रिवील हुआ स्मार्टफोन, Design and Powerful Chipset ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×