For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Yamini Krishnamurthy: पीएम मोदी ने यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर जताया शोक, 'आपने हमारे विरासत को समृद्ध किया'

06:45 PM Aug 04, 2024 IST | Pannelal Gupta
yamini krishnamurthy  पीएम मोदी ने यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर जताया शोक   आपने हमारे विरासत को समृद्ध किया

Yamini Krishnamurthy: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी की मशहूर नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर शोक जताया और कहा कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनके समर्पण ने सांस्कृतिक फलक पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

Highlights

  • पीएम मोदी ने Yamini Krishnamurthy के निधन पर जताया शोक
  • आपने हमारे विरासत को समृद्ध किया- PM Modi
  • Yamini Krishnamurthy कई पुरस्कारों से थी सम्मानित

पीएम मोदी ने यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मशहूर नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति(Yamini Krishnamurthy) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुआ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, ‘‘डॉ. यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन से दुख हुआ। भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनके समर्पण और उत्कृष्टता ने पीढ़ियों को प्रेरित किया और हमारे सांस्कृतिक फलक पर एक अमिट छाप छोड़ी है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने हमारी विरासत को समृद्ध करने के लिए बहुत काम किया है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’’

यामिनी कृष्णमूर्ति पिछले सात महीनों से ICU में भर्ती

मशहूर नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति का शनिवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 वर्ष की थीं। कृष्णमूर्ति के प्रबंधक और सचिव गणेश ने बताया कि वह उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं और पिछले सात महीनों से ICU में भर्ती थीं।

Yamini Krishnamurthy कई पुरस्कारों से थी सम्मानित

नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति के परिवार में दो बहनें हैं। यामिनी कृष्णमूर्ति का जन्म आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के मदनपल्ली में हुआ था। उनका पालन-पोषण तमिलनाडु के चिदम्बरम में हुआ था। यामिनी कृष्णमूर्ति ने 1957 में मद्रास में डेब्यू किया था। उन्हें तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम की अस्थाना नर्तकी होने का सम्मान प्राप्त था। कृष्णमूर्ति को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था, जिसमे पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण शामिल हैं, जो भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं उन्हें कुचिपुड़ी नृत्य शैली की 'मशाल वाहक' के रूप में भी जाना जाता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×