Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Yamuna Expressway पर दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से कार में बैठे पांच लोग जिंदा जले

12:41 PM Feb 12, 2024 IST | NAMITA DIXIT

आज सोमवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह एक भीषण हादसा हो गया। यूपी के मथुरा ( Mathura)  में यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती वॉल्वो बस में आग लग गई। जिसके दौरान पीछे से आ रही एक कार बस से टकरा गई और देखते ही देखते बस और कार दोनों में आग लग गई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

बस का टायर फटा और उसका संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा- SSP

SSP शैलेश कुमार पांडे ने कहा, आज सुबह एक बस और कार की आपस में टक्कर हो गई। जांच में बताया जा रहा है कि बस का टायर फटा और उसका संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रही कार उससे टकरा गई। दोनों वाहनों में आग लग गई। बस में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल गए और कार में सवार 5 लोग झुलस गए। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

CM योगी घटना पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया। सीएम योगी के दफ्तर के सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा गया- सीएम योगी ने जनपद मथुरा में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम ने ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article