Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली में शतक जमाकर यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास

03:10 PM Oct 10, 2025 IST | Rahul Singh Karki
Yashasvi Jaiswal Century

Yashasvi Jaiswal Century: युवा सलामी बल्लेबाज़ Yashasvi Jaiswal ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट में भारत का भविष्य हैं। अहमदाबाद में पहले टेस्ट में बड़ा स्कोर बनाने से चूकने के बाद जायसवाल ने दिल्ली टेस्ट में मौका हाथ से नहीं फिसलने दिया।

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने महज 145 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। इस शतक के साथ जायसवाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Yashasvi Jaiswal Century: जायसवाल के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड

Advertisement
Yashasvi Jaiswal Century

Yashasvi Jaiswal ने अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। जिन्होंने 23 वर्ष की उम्र में बतौर ओपनर इतने ही शतक लगाए थे।

जायसवाल अब स्मिथ को पीछे छोड़ने के करीब हैं, क्योंकि आने वाले महीनों में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में और मौके मिलेंगे। दिलचस्प बात यह है कि 23 की उम्र से महज कुछ ही महान बल्लेबाज हैं, जो जायसवाल से ज्यादा शतक लगा पाए हैं - डॉन ब्रैडमैन (12), सचिन तेंदुलकर (11) और गारफील्ड सोबर्स (9)। जायसवाल अब इन दिग्गजों की कतार में शामिल हो चुके हैं।

दिल्ली टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत

Yashasvi Jaiswal Century

दिल्ली में जारी मुकाबले में Yashasvi Jaiswal की बदौलत भारत की पकड़ मजबूत नजर आ रही है। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत बेहद सावधानी से की। शुरुआती ओवरों में उन्होंने खुद को सेट करने में समय लिया, जबकि उनके साथी केएल राहुल ने तेजी से रन बनाए।

लंच के बाद के जायसवाल पूरी लय में आए उन्होंने सील्स के एक ओवर में लगातार तीन चौके जड़े और सिर्फ 82 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने नियंत्रित आक्रामकता दिखाते हुए अपने शतक तक का सफर तय किया।

दिलचस्प बात यह रही कि जायसवाल ने इस बार स्पिनरों के खिलाफ जोखिम नहीं लिया और धैर्य से खेलते रहे। उन्होंने वेस्टइंडीज़ के तेज़ गेंदबाजों पर प्रहार करते हुए ज़रूरी रन जुटाए और साई सुदर्शन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अहम साझेदारी की। दोनों ने मिलकर भारत को 200 के पार पहुंचाया और पहले दिन टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया।

Also Read: IND vs WI: जानिए क्यों Delhi Test के दौरान बांह पर काली पट्टी पहनकर मैदान पर उतरे कैरेबियाई खिलाड़ी

Advertisement
Next Article