Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यशपाल मलिक नहीं है किसी भी बात के जवाब के लायक: कैप्टन अभिमन्यु

NULL

05:22 PM Dec 01, 2017 IST | Desk Team

NULL

रोहतक: हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि पिछले तीन वर्षों में भाजपा की सरकार आने के बाद हरियाणा प्रदेश आर्थिक मजबूती के साथ आगे बढ़ा है। कैप्टन अभिमन्यु मातूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में हरियाणा का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.5 प्रतिशत था, जो बढकर 8 प्रतिशत के लगभग हो गया है। उन्होंने कहा कि इज ऑफ डूईंग बिजनेस में भी वल्र्ड बैंक रैकिंग के अनुसार हरियाणा दूसरे नम्बर पर आ गया है, जबकि भाजपा की सरकार आने से पहले 14 नम्बर पर था। उन्होंने कहा कि व्यापारियों व उद्योगपतियों का हरियाणा में विश्वास बढ़ा है और इसका कारण यह है कि भाजपा की रा’य सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और सबका साथ-सबका विकास सोच को लेकर आगे चल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की ढांचागत सुविधाएं बढ़ाने में भी पिछले तीन वर्षों में अधिक निवेश किया गया है। वित्तमंत्री ने कहा कि कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य पिछले 15 वर्षों से लटका था, भाजपा की सरकार ने फोर लेन वाले इस परियोजना को न केवल छह लेन में परिवर्तित किया है बल्कि इस परियोजना को आगामी छह माह में पूरा करने का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केएमपी हरियाणा की जीवन रेखा है और इससे निश्चित रूप से प्रदेश में व्यापार और अधिक बढ़ेगा। इसी प्रकार से नेशनल हाईवे की लटकी हुई परियोजनाओं की बाधाओंं को दूर करके उनका कार्य पूरा करने की दिशा में प्रदेश सरकार तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रा’य सरकार बोलने में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास रखती है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा में निवेश बढ़ा है। औद्योगिक क्षेत्रों के खाली प्लांट लगातार खरीदे जा रहे है। उन्होंने कहा कि सोनीपत के बड़े औद्योगिक क्षेत्र में 100 एकड़ भूमि में रेल कोच फैक्टरी लगाने का काम चल रहा है। इसी प्रकार से गुरूग्राम में फर्नीचर बनाने वाली एक कंपनी ने नकद 800 करोड़ रुपए देकर औद्योगिक प्लांट खरीदा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रा’य सरकार लूटने वाली नहीं बल्कि सुविधाएं प्रदान करने वाली सरकार है। इसी वजह से विदेशी कंपनियां हरियाणा की ओर उत्साहित है। रोहतक-हांसी रेलवे लाईन के बारे में उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने इस परियोजना को पूरे करने के लगभग 350 करोड़ रूपये का अपना हिस्सा दे दिया है।

जाट शिक्षण संस्थाओं के बारे में उन्होंने कहा कि यह संस्थाएं 100 वर्ष से भी ‘यादा पुरानी हैं और इस समयावधि में संस्थाओं ने अनेक प्रतिभावान छात्र-छात्राएं तैयार किए हैं, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करके देश के विकास में अपार योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जाट शिक्षण संस्थाएं विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतान्त्रिक पार्टी है और इसमें सभी निर्णय पारिवारिक भाव के साथ लिए जाते हैं। टोल के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्टेट हाईवे के 25 टोल पहले ही समाप्त किए जा चुके हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि अगर कोई गैर कानूनी काम हुआ तो उसे ठीक किया जाएगा।अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें.

– मनमोहन कथूरिया

Advertisement
Advertisement
Next Article