Year Ender 2022: इस साल की राजनीति से जुड़ी सबसे बड़ी घटनाएं
2022 जल्द ही खत्म होने जा रहा है। ठीक एक महीने के बाद हम 2023 का स्वागत करेंगे। इसी के साथ हम उन चीजों को लेकर बात करेंगे जो साल 2022 में अलग था। इस साल में राजनीति की बात करें तो कांग्रेस को 25 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला तो बीजेपी की यूपी-उत्तराखंड और गोवा में वापसी हुई। वहीं दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी केजरीवाल की सरकार बन चुकी है है।
2022 जल्द ही खत्म होने जा रहा है। ठीक एक महीने के बाद हम 2023 का स्वागत करेंगे। इसी के साथ हम उन चीजों को लेकर बात करेंगे जो साल 2022 में अलग था। इस साल में राजनीति की बात करें तो कांग्रेस को 25 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला तो बीजेपी की यूपी-उत्तराखंड और गोवा में वापसी हुई। वहीं दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी केजरीवाल की सरकार बन चुकी है है। इसके साथ ही साल का दस बड़ी घटनाएं भी सामने आई है। जिसमे सबसे पहले और बड़ी घटना। साल की शुरुआत में पीएम मोदी की सुरक्षा से खिलवाड़- से साल की शुरुआत हुई। जनवरी को ही वैष्णों माता मंदिर में भगदड़ मच गई जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 जनवरी को पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया बता दें पंजाब दौरे पर गए पीएम मोदी के काफिले को एक पुल पर किसानों ने रोक लिया। इसके बाद हिजाब विवाद सामने आया बता दें कर्नाटक में हिजाब विवाद अक्टूबर 2021 में शुरू हुआ था। लेकिन इस साल जनवरी में मामले ने कुछ ज्यादा ही तूल पकड़ लिया था । 5 राज्यों में चुनाव को देखते हुए इस मामले में जमकर राजनीति भी हुई थी।
इसी साल 5 राज्यों के चुनाव का परिणाम एक साथ सामने आए। इस साल यूपी, उत्तराखंड और पंजाब सहित पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति को एक नई दिशा मिली वहीं यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी ने वापसी करते हुए इतिहास रच दिया। यूपी में अखिलेश की घेराबंदी को सीएम योगी ने तहस-नहस कर दिया। वहीं पंजाब में केजरीवाल की झाड़ू ने पूरा विपक्ष साफ कर दिया । अब आम आदमी पार्टी की दिल्ली के बाहर भी पूर्ण बहुमत की सरकार है। इस जीत ने केजरीवाल को राष्ट्रीय स्तर का नेता भी साबित कर दिया है। गोवा और मणिपुर में भी बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई।
महाराष्ट्र्र-बिहार में सत्ता परिवर्तन सामने आया– इस साल महाराष्ट्र और बिहार में सत्ता परिवर्तन भी देखने को मिला। महाराष्ट्र में उद्धव की कुर्सी छिन गई। तो बिहार की सत्ता से बीजेपी को बाहर कर दिया गया। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 से ज्यादा विधायकों ने उद्धव से बगावत कर दी।
नूपुर शर्मा विवाद– बीजेपी से निष्कासित नूपुर शर्मा की ओर से मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी करने से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बवाल मच गया।
वहीं PFI पर बैन का मामला भी सामने आया है।नूपुर शर्मा के बयान पर देशभर में मुस्लिम संगठनों ने ‘सिर तन से जुदा’ के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किए। इसी के कुछ दिनों बाद उदयपुर में दो मुस्लिम युवकों ने हिंदू टेलर कन्हैयालाल की बड़ी बेहरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
द कश्मीर फाइल्स पर विवाद– कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म को बयां करने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज हुई। फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली। हालांकि इस फिल्म पर विवाद भी बहुत हुआ।
लता मंगेशकर निधन– स्वर कोकिला के नाम से मशहूर भारत रत्न लता मंगेशकर का इसी साल 6 फरवरी को निधन हो गया।
श्रद्धा हत्याकांड– दिल्ली के महरौली के श्रद्धा हत्याकांड ने सभी का दिल दहला दिया।श्रद्धा के कत्ल का आरोप उसी के बॉयफ्रेंड आफताब पर लगा है।आफताब ने श्रद्धा का गला दबाकर कत्ल किया और फिर लाश के 35 टुकड़े करके जंगल में फेंक दिया।
–