Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Year Ender 2024 : साल 2024 के सबसे हिट गाने, 'तौबा-तौबा' से 'आज की रात' तक, देखें लिस्ट

07:53 AM Dec 17, 2024 IST | Priya Mishra

Advertisement

साल 2024 खत्म होने वाला है और साल 2025 आने वाला है। इस साल कई हिंदी गानों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया और हमारी प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाई।

‘तौबा तौबा’ जैसे डांस नंबर से लेकर ‘हुस्न’ जैसे भावुक करने वाले गाने लोगों की पहली पसंद बन गए। चलिए आपको उन सॉन्ग्स की पूरी लिस्ट बताते हैं।

तौबा तौबा

तौबा तौबा सॉन्ग फिल्म बैड न्यूज का है। सॉन्ग में विक्की कौशल के डांस मूव्स देखने लायक है। करण औजला की आवाज में ये गाना सुनने में काफी अच्छा लगता है।

रांझण

कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘दो पत्ती’ से ‘रांझण’ एक रोमांटिक गाना है। इस गाने के बोल दिल को छूने वाला है। 2024 के सबसे बेहतरीन रोमांटिक गानों में से एक है।

आज की रात

‘स्त्री 2’ का आज की रात गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस सॉन्ग पर खूब सारे रील्स भी बने। यह गाना फिल्म के रहस्य और हास्य के मिश्रण को पूरी तरह से पूरक बनाता है।

सजनी

‘लापता लेडीज’ का रोमाटिंक गाना सजनी बेहद खूबसूरत है। इस सॉफ्ट रोमांटिक सॉन्ग के लीरिक्स बहुत प्यारे और दिलकश है।

आयी नहीं

स्त्री 2 से, ‘आयी नई’ भोजपुरी लव ट्रैक ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। ये सॉन्ग पार्टी वाइब भी देता है। इसके बीट्स काफी आकर्षक है।

सोलमेट

सोलमेट में अरिजीत सिंह की भावपूर्ण आवाज और बादशाह ने रैप किया है। ये सॉन्ग मधुर रैप का मिश्रण है। यह गाना अपने लिरिक्स की वजह से पॉपुलर हुआ है।

Advertisement
Next Article