Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Year Ender 2024: इस साल विलेन के किरदार में छाए ये 6 एक्टर, बॉक्स ऑफिस पर मचा तांडव

10:15 AM Dec 30, 2024 IST | Priya Mishra

Advertisement

बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार अक्सर गहरी छाप छोड़ता है, और 2024 में कई अभिनेताओं ने अपनी आरामदायक छवि से हटकर खतरनाक और चौंकाने वाली भूमिकाएं निभाईं।

साल 2024 में विलेन का किरदार निभाकर इन अभिनेताओं ने ना केवल अपनी पारंपरिक छवि को तोड़ा बल्कि ये भी साबित कर दिए कि वो कितने बहुमुखी कलाकार हैं।

आइए नज़र डालते हैं उन अभिनेताओं पर जिन्होंने इस साल अपनी खतरनाक भूमिकाओं से सबको हैरान कर दिया।

अभिषेक बनर्जी (वेदा)

अभिषेक बनर्जी, जो अब तक अपने कॉमेडी और साइड रोल के लिए जाने जाते थे। लेकिन ‘वेदा’ में उन्होंने एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया।

आर. माधवन (शैतान)

आर. माधवन ने शैतान में अपने खतरनाक प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया। माधवन ने अपनी “चॉकलेटी हीरो” छवि से बाहर निकलकर एक गहरी और रॉ भूमिका निभाई।

विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)

अपनी शांत और सरल भूमिकाओं के लिए फेमस विक्रांत मैसी ने ‘सेक्टर 36’ में अपने खतरनाक किरदार से सभी को हैरान कर दिया। उनके किरदार चुपचाप डराने वाली शैली ने उनके प्रदर्शन को प्रभावशाली बना दिया।

गुलशन देवैया (उलझ)

गुलशन देवैया ने भी ‘उलझ’ में एक विलेन का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया। फिल्म में एक्टर के किरदार और काम दोनों ने खूब तारीफ बटोरी थी।

राघव जुयाल (किल)

डांसर और कोरियोग्राफर से एक्टर बने राघव जुयाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।जिन्होंने ‘किल’ फिल्म में अपनी खतरनाक खलनायक की भूमिका से सभी को चौंका दिया।

अर्जुन कपूर (सिंघम अगेन)

अर्जुन कपूर का सिंघम अगेन में खलनायक का अवतार साल के सबसे बड़े सरप्राइज में से एक था। अपनी हीरो की छवि को छोड़कर अर्जुन ने पहली बार खतरनाक विलेन का किरदार निभाया।

Advertisement
Next Article