For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Yemen Politics : Yemen में सत्ता परिवर्तन, सऊदी अरब के करीबी बने नए PM

09:11 AM Feb 06, 2024 IST | Beauty Roy
yemen politics   yemen में सत्ता परिवर्तन  सऊदी अरब के करीबी बने नए pm
Yemen Politics Abdulmalik Saeed

Yemen Politics : यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रपति परिषद ने प्रधानमंत्री मईन अब्दुलमलिक सईद को सोमवार को बर्खास्त (Yemen Politics) कर दिया। सऊदी अरब के करीबी बिन मुबारक नए प्रधानमंत्री बने। बता दें कि यह प्रत्याशित कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है जब सरकार के प्रतिद्वंद्वियों यानी ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर अमेरिका नीत गठबंधन हमले कर रहा है।

Highlights

  • Yemen के PM अब्दुलमलिक सईद हुए बर्खास्त
  • नए PM बने बिन मुबारक
  • Abdulmalik Saeed 2018 से Yemen के प्रधानमंत्री थे

सऊदी अरब के ये करीबी बने नए पीएम

Yemen Politics
Yemen Politics

यमन की परिषद ने एक आदेश (Yemen Politics) में विदेश मंत्री अहमद अवाद बिन मुबारक को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। सऊदी अरब के करीबी माने जाने वाले बिन मुबारक ने मईन अब्दुलमलिक सईद का स्थान लिया है जो 2018 से यमन के प्रधानमंत्री थे। परिषद ने इस फेरबदल की वजह नहीं बतायी है।यमन में 2014 से गृह युद्ध चल रहा है जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना और अधिकांश उत्तरी हिस्से पर कब्जा कर लिया था।

अमेरिका और ब्रिटेन ने Yemen के इन स्थानों पर किया था हमला

Yemen Politics
Yemen Politics

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने महीनों बाद हस्तक्षेप किया और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार की सत्ता बहाल (Yemen Politics) करने के लिए 2015 से विद्रोहियों से लड़ रहा हे। इस संघर्ष ने पहले से ही गरीब अरब देश यमन को बर्बाद कर दिया है और दुनिया की सबसे खराब मानवीय आपदा में से एक को जन्म दिया है। लड़ाकों और असैन्य नागरिकों समेत 1,50,000 लोग इस संघर्ष में अब तक मारे जा चुके हैं। हाल के महीनों में हूती और सऊदी अरब ने संघर्ष विराम वार्ता की थी लेकिन अक्टूबर में इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से शांति के प्रयास बाधित हुए हैं। हूती विद्रोहियों ने फलस्तीनी लड़ाकों के खिलाफ इजराइल के अभियान के जवाब में लाल सागर में जहाजों पर हमले किए हैं जिसके जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले ठिकानों पर हमले किए।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Beauty Roy

View all posts

Advertisement
×