W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Yes Bank के निदेशक मंडल में आर. गांधी, अनंत नारायण बने अतिरिक्त निदेशक

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को आर. गांधी और अनंत नारायण को यस बैंक के निदेशक मंडल में शामिल किया। दोनों को यस बैंक में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

08:37 PM Mar 20, 2020 IST | Shera Rajput

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को आर. गांधी और अनंत नारायण को यस बैंक के निदेशक मंडल में शामिल किया। दोनों को यस बैंक में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

yes bank के निदेशक मंडल में आर  गांधी  अनंत नारायण बने अतिरिक्त निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को आर. गांधी और अनंत नारायण को यस बैंक के निदेशक मंडल में शामिल किया। दोनों को यस बैंक में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। 
गांधी, रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर हैं। जबकि नारायण एस.पी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के एसोसिएट प्रोफेसर हैं। 
रिजर्व बैंक के बयान के मुताबिक दोनों की नियुक्ति 26 मार्च से प्रभावी होगी। वह दो वर्ष तक अपने पद पर बने रहेंगे।
 
यस बैंक ने बृहस्पतिवार से फिर से सुचारू तरीके से काम करना शुरू कर दिया है। यस बैंक के पुनर्गठन की 14 मार्च से प्रभावी योजना के मुताबिक केंद्रीय बैंक इसमें एक या उससे अधिक लोगों को अतिरिक्त निदेशक बना सकता है। 
यस बैंक पर बीते दिनों रिजर्व बैंक ने रोक लगायी थी और भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी प्रशांत कुमार को उसका प्रशासक नियुक्त किया था। बाद में पांच मार्च को उन्हें पदोन्नत करके यस बैंक का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी बना दिया गया। कुमार का कार्यकाल भी 26 मार्च से प्रभावी होगा।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×