Yoga Poses For Male Fertility: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने वाले 5 असरदार योगासन, स्पर्म क्वालिटी में दिखेगा जबरदस्त सुधार!
Yoga Poses For Male Fertility: खराब लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से कुछ महिलाओं समेत पुरुषों को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खराब आदतों का सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। जिस वजह से ज्यादतर लोग डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, स्ट्रेस जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन बीमारियों का असर फर्टिलिटी पर भी पड़ता है।
इस कारण आजकल कुछ महिलाओं के साथ-साथ कुछ पुरुषों को इनफर्टिलिटी जैसी समस्या होने लगी है। इससे पुरुषों में स्पर्म काउंट का कम होना, स्पर्म की फुल ग्रोथ ना होना या जीरो स्पर्म काउंट होना जैसी समस्याएं होती है। इससे बचने के लिए कुछ पुरुष कई तरह का ट्रीटमेंट भी लेते हैं। यदि पुरुष अपनी रोजाना की दिनचर्या में सुधार कर लें और योगासन करें, तो इनफर्टिलिटी को कई हद तक कम किया जा सकता है।आइए जानते हैं इस समस्या को दूर करने वाले कुछ योगासन के बारे में।
Best Yoga Poses For Male: फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए करें ये योगासन
1. पश्चिमोत्तानासन
इस आसन को करने से अपर और लोअर बॉडी के हिस्सों की अच्छे से स्ट्रेचिंग होती है। इससे मसल्स में ब्लड सर्कुलेशन के साथ फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। लोअर बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन सही न होने के कारण भी प्रजनन क्षमता से जुड़ी समस्या हो सकती है। यह योगासन उन समस्याओं को दूर करता है।
2. भुजंगासन
इस आसन से पीठ और पेट संबंधी कई परेशानियां दूर होती हैं। इसके अलावा ये प्रजनन क्षमता को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इस आसन से बॉडी के निचले हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है।
3. बालासन
पुरुष फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए बालासन कर सकते हैं। रोजाना इस आसन को करने से पुरुषों के प्रजनन अंगों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है। इस योग को करने से स्ट्रेस भी दूर होता है।
4. सेतुबंध आसन
सेतुबंध आसन प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि यह पेट के निचले हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत करता है और तनाव को भी कम करता है।
5. हलासन
हलासन पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने और फर्टिलिटी को बेहतर करने में मदद करता है। यह आसन न सिर्फ शारीरिक लाभ देता है, बल्कि तनाव कम और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है।
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें: ऑफिस में लंबे समय तक बैठने से हो गया कमर दर्द? ये 5 स्ट्रेच देंगे तुरंत राहत