For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Yogi Adityanath: यूपी CM के हेलीकॉप्टर के राह भटकने से मचा हड़कंप, बिहार में रैली करने जा रहे थे योगी

12:26 AM May 24, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
yogi adityanath  यूपी cm के हेलीकॉप्टर के राह भटकने से मचा हड़कंप  बिहार में रैली करने जा रहे थे योगी

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर के राह भटकने से मचा हड़कंप। सीएम योगी बिहार के पश्निमी चंपारण में चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे थे। हालांकि, कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर सही दिशा में आ गया। लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम दौर की तरफ है। सात चरण में हो रहे चुनाव में पांच चरण के चुनाव खत्म हो चुके हैं। योगी आदित्यनाथ ने बिहार के पूर्वी चंपारण में रैली के साथ इस चुनावी दौरे को खत्म किया।

सीएम योगी ने दी मामले की जानकारी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  23 मई को ओडिशा और बिहार में  रैलियों को संबोधित करने वाले थे। ओडिशा के पुरी व एक और क्षेत्र में रैली करने के बाद योगी आदित्यनाथ को सीधे बिहान आना था। उत्तर प्रदेश से सटे चंपारण के जिलों में उनको जनसभाएं करनी थी। लेकिन हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गया। लेकिन कुछ ही पलों में सबकुछ ठीक हो गया। लेकिन इस गड़बड़ी की वजह से पूर्वी चंपारण में पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे की देरी हो गई।

पूर्वी चंपारण मे चुनाव प्रचार थमने के कुछ मिनट पहले ही रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने लोगों को देरी की वजह बताई। उन्होंने कहा कि बिहार में मुझे सबसे पहले आपके बीच आना था लेकिन मुझे हेलीकॉप्टर से दूसरी सीट पर ले जाया गया। वहां से आपके बीच आया हूं।

राह भटकने से शेड्यूल में हुआ बदलाव

योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर के रास्ता भटकने की वजह से योगी आदित्यनाथ का शेड्यूल भी बिगड़ गया। उनको पहले पूर्वी चंपारण में रैली को संबोधित करना था, इसके बाद पश्चिमी चंपारण में रैली कर चुनाव प्रचार को खत्म करना था। लेकिन गड़बड़ी की वजह से उनका हेलीकॉप्टर पहले पश्चिमी चंपारण पहुंच गया। यहा की बेतिया सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल चुनाव मैदान में हैं। इस जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्वी चंपारण की रैली को संबोधित किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×