Yogi सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दिया तोहफा , रोडवेज की बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी महिलाएं
उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं की यात्रा निशुल्क करने का फैसला किया है।
01:28 AM Aug 06, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं की यात्रा निशुल्क करने का फैसला किया है।
Advertisement
शुक्रवार को यहां जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबन्धन के अवसर पर रोडवेज की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।
Advertisement
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कहा कि ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के क्रम में निशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगी।
Advertisement
उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए 10 अगस्त रात्रि 12 बजे से 12 अगस्त रात्रि 12 बजे तक निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

Join Channel