For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

साल भर रहेंगे तकलीफों से मुक्त,नये साल से पहले अगर कर लिया ये एक काम

आज हम आपको बताएंगे कुछ उपाय जिन्हें आप 31 दिसंबर 2022 को करेंगे तो साल भर तकलीफों से मुक्त रहेंगे।

11:02 AM Dec 31, 2022 IST | Desk Team

आज हम आपको बताएंगे कुछ उपाय जिन्हें आप 31 दिसंबर 2022 को करेंगे तो साल भर तकलीफों से मुक्त रहेंगे।

साल भर रहेंगे तकलीफों से मुक्त नये साल से पहले अगर  कर लिया ये एक काम
आज साल 2022 का आखिरी शनिवार है जो कि बेहद ख़ास है। इस शनिवार को ये उपाय करने से शनिदेव अति प्रसन्न होंगे। शनि देव के प्रसन्न होने से पूरे साल हर समस्या से मुक्त रहेंगे। 31 दिसंबर 2022  साल का आखिरी शनिवार यानि आखिरी दिन है।उसके बाद है नया साल 2023।
Advertisement
आज हम आपको बताएंगे कुछ उपाय जिन्हें आप 31 दिसंबर 2022  को करेंगे तो साल भर तकलीफों से मुक्त रहेंगे।
Advertisement
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि जिस किसी से नाराज होते हैं उन्हें अपार कष्ट भोगना पड़ता है। उन्हें शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रकोप झेलना पड़ता है। वहीं जिस पर शनि देव की कृपा होती है, उसकी सारी तकलीफें दूर हो जाती हैं।
अगर बहुत समय से आपका धन कहीं अटका हुआ या किसी काम में फंस गया है तो चावलों को हल्दी से रंग लें और इसे लाल कपड़े में बांध कर अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से अटका हुआ धन जल्दी वापस आ जाता है। ये काम आप 31 दिसंबर 2022 यानि आज कर लें।
अगर आपको धन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो नववर्ष शुरू होने से पहले यानी कि 31 दिसंबर (शनिवार) को किसी गरीब को सवा किलो काला तिल या उड़द दान करें।ऐसा करने से आपकी धन से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर होंगी। इसके अलावा इस बात का भी खास ध्यान रखें कि इस दिन इन चीजों को दान करने के बाद पूरे दिन तिल या उड़द का सेवन न करें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आपका कोई जरूरी काम अटका है या जीवन में सफलता नहीं मिल पा रही है, तो 31 दिसंबर (शनिवार)  के दिन सरसों का तेल किसी गरीब को दान करें ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होंगे। इसके अलावा इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं।
31 दिसंबर यानी शनिवार के दिन आप जूते या चप्पलों का दान तो कर सकते हैं, लेकिन इस दिन जूते चप्पल की खरीदारी नहीं कर सकते। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा जिनके ऊपर साढ़े साती और ढैय्या होती है वे भी इस दिन जूते चप्‍पल दान कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप साल के आखिरी दिन यानी शनिवार को यह उपाय करेंगे तो आपका आने वाला साल अच्छा बीतेगा।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×