देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
यूनिक डिजाइन वाला पर्स देख चौंक जाएंगे आप, वायरल हो रहा वीडियो
03:00 PM Jun 18, 2024 IST | Simran Sachdeva
Unique Purse video : ये तो आप सभी जानते है कि ट्रेंड और फैशन समय के साथ बदलता ही रहता है। अधिकतर लोग ट्रेंड को फॉलो करते ही है। कभी-कभी तो अजीबोगरीब चीज़े भी ट्रेंड का हिस्सा बन जाती है। ऐसे में हालहीं में कुछ ऐसा ही फैशन देखने को मिल रहा है जो शायद ही कभी आपने देखा होगा। एक ऐसा पर्स जिससे आपको लगेगा कि आप अपना मोबाइल भी चार्ज कर पाएंगे। हो गए ना हैरान, तो चलिए जानते हैं ऐसा क्या है इस पर्स में जिसकी इतनी चर्चा (Unique video viral) हो रही हैं।
Advertisement
पर्स की क्या है खासियत ?
Advertisement
View this post on Instagram
Advertisement
Courtesy : Instagram (@ update.mawa)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो (Unique video viral) में देखा जा सकता है कि कुछ लोग पर्स किसी को दिखा रहे है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौनसी नई बात है। लेकिन ध्यान से देखिए इस पर्स की खासियत को। इसका डिजाइन ही कुछ ऐसा है। इसमें नॉर्मल लोक नहीं बल्कि एक शॉकेट और प्लग का इस्तेमाल किया गया है। इसी वजह से इस पर्स को बाकी पर्स से अलग देखा जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
इस वीडियो (Unique video viral) को इंस्टाग्राम पर update.mawa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर कई यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- इलेक्ट्रिकल वाली के लिए है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये मेरा करंट अकाउंट है। तीसरे यूजर ने लिखा- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग नहीं इलेक्ट्रिकल डिजाइनर है। चौथे यूजर ने लिखा- इसमें खतरनाक वाला स्कोप है। वहीं एक यूजर ने लिखा- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।
Advertisement

Join Channel