For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गूगल की ये ट्रिक जान रह जाएंगे हैरान, Google Gravity टाइप करते ही बिखर जाएगा पेज

11:17 AM Mar 18, 2024 IST | Nisha Pathak
गूगल की ये ट्रिक जान रह जाएंगे हैरान  google gravity टाइप करते ही बिखर जाएगा पेज

Google Search Trick: गूगल का इस्तेमाल तो हम सभी करते हैं लेकिन इसकी मजेदार सर्च ट्रिक के बारे में शायद ही आपको पता होगा। कंपनी के कुछ ऐसे सर्च वर्ड हैं, जिन्हे लिखते ही स्क्रीन पर मजेदार ग्राफिक्स नजर आते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ की-वर्ड्स के बारे में बताने वाले जिसको टाइप करते ही स्क्रीन पर अजब-गजब चीजें नजर आएगी। ये आपको किसी जादू से कम नहीं लगेगा। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

Google Gravity

ये ट्रिक भी आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए। इस ट्रिक का यूज करने के लिए आपको गूगल सर्च बार में जाकर बस टाइप करना है Google Gravity और फिर पहले लिंक पर क्लिक कर देना है, इसके बाद जो होगा न वह वाकई मजेदार होगा। यहां पूरा गूगल पेज नीचे आकर बिखर जाता है।

Barrel Roll

अगर आप गूगल का इस्तेमाल करते हैं और आपने इस ट्रिक का इस्तेमाल नहीं किया है तो आपका गूगल इस्तेमाल करना किसी काम का नहीं है। Barrel Roll गूगल सर्च की सबसे मजेदार ट्रिक्स में से एक है। अगर आप गूगल सर्च बार में जाकर Do A Barrel Roll टाइप करेंगे तो आपका गूगल पेज ऑटोमैटिक घूमने लग जाएगा।

Askew

गूगल की ये ट्रिक भी बहुत मजेदार है। गूगर सर्च बार में Askew टाइप करना है और इसके बाद जो होगा न वह बहुत रोचक होगा। यह टाइप करने के बाद आपका गूगल पेज सीधे की बजाय टिल्ट यानी झुका हुआ दिखाई देगा।

Flip a Coin

गांव में क्रिकेट खेलते वक्त आपने कई बार टॉस के लिए सिक्का उछाला होगा। लेकिन क्या हो यह काम बिना सिक्के के ही हो जाए। जी हां ऐसा हो सकता है और इसमें आपकी हेल्प करेगा गूगल। अगर आपक Flip a Coin गूगल पर सर्त करते हैं तो आपके सामने डिजिटल सिक्का आ जाएगा। जिसे आप फ्लिप कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×