W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मनचाही इच्छा पूरी होने का मिलेगा वरदान,24 घंटे में पूरी होगी हर मनोकामना बस कर लें ये छोटा सा टोटका

कई बार इंसान की कुछ ऐसी इच्छाएं होती हैं जिन्हें चाहकर भी वो पूरा नहीं कर पाते। ऐसे में ज्योतीष उपाय इन मनोकामना को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। मनोकामना पूर्ति और दुर्भाग्य दुर करने के लिए यहां बताए गए इन 5 उपायों को आप आसानी से कर सकते हैं।

11:18 AM Nov 04, 2022 IST | Desk Team

कई बार इंसान की कुछ ऐसी इच्छाएं होती हैं जिन्हें चाहकर भी वो पूरा नहीं कर पाते। ऐसे में ज्योतीष उपाय इन मनोकामना को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। मनोकामना पूर्ति और दुर्भाग्य दुर करने के लिए यहां बताए गए इन 5 उपायों को आप आसानी से कर सकते हैं।

मनचाही इच्छा पूरी होने का मिलेगा वरदान 24 घंटे में पूरी होगी हर मनोकामना बस कर लें ये छोटा सा टोटका
Advertisement
कई बार इंसान की कुछ ऐसी इच्छाएं होती हैं जिन्हें चाहकर भी वो पूरा नहीं कर पाते। ऐसे में ज्योतीष उपाय इन मनोकामना को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। मनोकामना पूर्ति और दुर्भाग्य दुर करने के लिए यहां बताए गए इन 5 उपायों को आप आसानी से कर सकते हैं। ये तुरंत असर दिखाने वाले उपाय हैं, इन उपाय के फलस्वरुप आपकी इच्छा  24 घंटे के अंदर ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
मनुष्य का मन इच्छाओं का भंडार है। मन में इच्छाओं और मनोकामनाओं की कोई सीमा नहीं होती है परंतु हर व्यक्ति के मन में एक ऐसी इच्छा अवश्य होती है जिस वह अपने जीवन में अवश्य पूरा करना चाहता है। किसी भी इच्छा को पूरा करने के लिए सबसे आवश्यक होता है कि आप उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें, लेकिन कई बार व्यक्ति के लगातार प्रयास और परिश्रम करने के बाद भी जब यह इच्छा पूर्ण नहीं होती है तो वह बहुत अधिक निराश हो जाता है।ज्योतिष में माना जाता है कि व्यक्ति के कर्म के साथ भाग्य का साथ होना भी आवश्यक होता है, इसलिए ज्योतिष में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण की जा सकती हैं। यदि आपके मन में बहुत दिनों से कोई इच्छा है जिसे आप पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो प्रयास करने के साथ इन उपायों को भी कर सकते हैं। इच्छापूर्ति के लिए ये उपाय बहुत कारगर माने गए हैं।
यदि आपके मन में बहुत दिनों से कोई मनोकामना है जो पूर्ण नहीं हो पा रही है तो किसी दिन प्रातः उठकर स्नानादि करने के पश्चात किसी शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को गौरी-शंकर रुद्राक्ष अर्पित करें।
इसके अलावा इच्छा पूर्ति के लिए किसी शिव मंदिर में जाकर 21 बिल्वपत्र लें और उन सभी बिल्वपत्रों पर सफेद चंदन से बिंदी लगाएं, इसके बाद अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हुए शिवलिंग पर अर्पित करें। ये दोनों ही उपाय बहुत कारगर माने जाते हैं।
एक बरगद (बड़) का पत्ता लेकर उसके ऊपर अपनी मनोकामना लिखकर बहते हुए जल की धारा में बहा दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जल्दी ही मनोकामना पूर्ण हो जाती है। इन उपायों को करते समय मन में दृढ़ विश्वास और सात्विकता बनाए रखना आवश्यक होता है।
नए सूती कपड़े में जटाधारी नारियल बांधकर बहते जल में प्रवाहित करने से भी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं। सबसे बड़ी बात यह कि इच्छाएं पूरी होने के लिए आपको बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता।
अगर आपके काम लगातार बिगड़ रहे हों तो सुबह घर से निकलते हुए हर दिन गाय को रोटी खिलाते हुए जाएं। इसके अलावा घर से निकलने से पूर्व अगर घर का हर सदस्य अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाए, तो उनके दिनभर के सभी कार्य पूर्ण होते हैं और घर में खुशहाली आती है।
Author Image

Advertisement
Advertisement
×