W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लॉकडाउन में युवक ने जताई गर्लफ्रेंड से मिलने की इच्छा, मुंबई पुलिस की हाजिरजवाबी ने जीता दिल

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के बीच गर्लफ्रेंड से मिलने के इच्छुक युवक के अनुरोध पर मुंबई पुलिस की हाजिर जवाबी ने लोगों का दिल जीत लिया है।

06:32 PM Apr 22, 2021 IST | Ujjwal Jain

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के बीच गर्लफ्रेंड से मिलने के इच्छुक युवक के अनुरोध पर मुंबई पुलिस की हाजिर जवाबी ने लोगों का दिल जीत लिया है।

लॉकडाउन में युवक ने जताई गर्लफ्रेंड से मिलने की इच्छा  मुंबई पुलिस की हाजिरजवाबी ने जीता दिल
Advertisement
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के बीच गर्लफ्रेंड से मिलने के इच्छुक युवक के अनुरोध पर मुंबई पुलिस की हाजिर जवाबी ने लोगों का दिल जीत लिया है।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में धारा-144 लगू है जिसके तहत एक स्थान पर चार से अधिक लोगों के जमा होने पर रोक है। इसके साथ ही वाहनों की आवाजाही को सीमित करने के लिए पुलिस ने रंग आधारित स्टीकर आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए जारी किया है।
Advertisement
पुलिस इन आदेशों का सख्ती से अनुपालन करा रही है। इसी पृष्ठभूमि में अश्विनी विनोद नामक व्यक्ति ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि वह गर्लफ्रेंड से मिलना चाहता है ऐसे में उसे अपने वाहन से जाने के लिए किस रंग के स्टीकर का इस्तेमाल करना चाहिए।
Advertisement
इसके जवाब में मुंबई पुलिस ने ‘‘हैशटैग घर में रहें सुरक्षित रहें’’ के साथ ट्वीट किया, ‘‘ हम समझते हैं कि मान्यवर, यह आपके लिए जरूरी है लेकिन दुर्भाग्य से यह हमारी आवश्यक या आपात श्रेणी में नहीं आता। दूरी से दिल और करीब आते हैं और मौजूदा समय में आप स्वस्थ हैं। हम कामना करते हैं कि आप पूरे जीवन साथ रहें। यह महज एक दौर है।’’ पुलिस के इस जवाब की कई ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने प्रशंसा की है।
सत्यन इसरानी ने कहा, ‘‘बहुत ही सुविचारित जवाब इस चुनौतीपूर्ण समय में। हर व्यक्ति की अपनी जरूरत है। कृपया हमारे साथ अपनी हाजिर जवाबी से जुड़े रहें और हम आपकी महान सेवा के लिए शुक्रगजार हैं।’’ इस बीच, संदीप चौहान नाम के एक अन्य यूजर ने भी अपने दोस्त से मिलने की अनुमति मांगी।
संदीप को मुंबई पुलिस ने जवाब दिया ‘‘दोस्त, कोविड के दौरान ऐहतियात बरतने के लिए जो आपका सम्मान करता है, वह आपका दोस्त है। हमें भरोसा है कि आपके मित्र इस बात से सहमत होंगे। कृपया घर पर रहें। ’’
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×