Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आपके पैर कई बीमारियों के संकेत भी देते हैं, ये लक्षण नज़र आएं तो हो जाएं सावधान

अगर शरीर के किसी भी अंग में बदलाव या खराबी दिखाई देती है तो समझ जाइए कि आपके शरीर में कोई बीमारी पैदा हो गई है।

01:25 PM Aug 22, 2019 IST | Desk Team

अगर शरीर के किसी भी अंग में बदलाव या खराबी दिखाई देती है तो समझ जाइए कि आपके शरीर में कोई बीमारी पैदा हो गई है।

अगर शरीर के किसी भी अंग में बदलाव या खराबी दिखाई देती है तो समझ जाइए कि आपके शरीर में कोई बीमारी पैदा हो गई है। हमारे पैरे भी कई बीमारियों के संकेत बताते हैं। शरीर में अगर कोई भी परेशानी या समस्या आ रही है तो उसके बारे में भी पैर संकेत देते हैं। 
Advertisement
अगर पैरों के रंग और आकार में बदलाव आते हैं या फिर आपके पैर में किसी भी तरह की सूजन हाेती है तो यह किसी गंभीर बीमारी के होने के संकेत हैं। हम आपको पैरों के उन लक्षण के बारे में बताएंगे जो हमें बीमारी के होने का संकेत देते हैं। चलिए जानते हैं-
1. अगर पैर के एेंठन में आए दिन कोई परेशानी या समस्या रहती है तो किसी तरह का तरल पदार्थ आपके शरीर में कम हो रहा है। यह इस बात का संकेत देते हैं। इतना ही नहीं यह संकेत शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन के बारे में भी बताता है। 
2. कई लोगों के पैरों के नाखून पीले रंग के होते हैं जिसका अर्थ होता है कि आपके शरीर में किसी तरह की कोई बीमारी हो रही है। अगर पैरों के नाखून पीले रंग के होते हैं या फिर वह मोटे होकर मुड़ जाते हैं तो आपके शरीर में स्किन की बीमारी या फिर कैंसर की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। 
3. अगर आपकी एड़ियों में दर्द रहता है या फिर आपका पैर अक्सर सुन्न रहता है तो आपको डायबिटीज या कैलकेनियम की बीमारी हो सकती है। अगर ऐसे लक्षण आपको नजर आते हैं तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से जांच कराएं। यह संकेत शरीर के खराब नर्वस सिस्टम की ओरत भी संकेत देते हैं। 
4. पैरों के पंजों में अगर सूजन आ जाए तो यह संकेत बताते हैं कि किडनी से जुड़ी कोई परेशानी या फिर एनीमिया हो सकता है। अगर पैरों में झनझनाहट होती है तो शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन और डायबिटीज के संकेत होते हैं। 
5. अगर हमेशा पूरे पैर में दर्द रहता है तो आपके शरीर में कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन्स की कमी हो सकती है। यह संकेत गठिया और डायबिटीज की तरफ की इशारा करते हैं। 
Advertisement
Next Article