लगने वाली है आपकी लॉटरी, अगर सपने में दिखाई दे ये चीज, कहीं से मिलेगा खूब पैसा
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो सोने के बाद सपने न देखता हो। पर हम अक्सर सपनों को भुल जाते हैं पर कुछ ही सपने होते है जो हमें याद रहते है।
12:11 PM May 01, 2022 IST | Desk Team
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो सोने के बाद सपने न देखता हो। पर हम अक्सर सपनों को भुल जाते हैं पर कुछ ही सपने होते है जो हमें याद रहते है। सपनों मे हम जो देखते है उनका भी कुछ ना कुछ अर्थ होता है।कुछ सपनों के अर्थ तो हमें मालूम होते हैं। जबकि कुछ सपनों का अर्थ हमें पता नहीं होता है। कुथ सपने शुभ तो कुछ सपने अशुभ फल देते है। पर कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जो धन लाभ देते हैं आइए जानतें कि कौन से सपने हमें धन लाभ देते है।
Advertisement
अगर किसी व्यक्ति को ऐसा सपना आता है जिसमें वह खुद को गरीब हालात में पाता है या खुद के पास पैसों की कमी पाता है। तो इसका मतलब है कि आपके पास जल्द पैसा आने वाला है।इस तरह के सपने धन धान्य की वृद्धि के संकेत भी देते हैं।
सपने में देवी- देवताओं का दर्शन होना अत्यंत ही शुभ माना जाता है, जिसके फलस्वरूप जातक को धन- लाभ तथा सफलता प्राप्त होती है।
यदि किसी जातक स्वप्न में गाय देखाई दे तो यह यश, वैभव, सौभाग्य, परिवार वृद्धि आदि का शुभ संकेत देता है।
स्वप्न में सफ़ेद घोड़ा दिखने पर धन व सौभाग्य लाभ होता है।
यदि कोई जातक सपने में चूहा देखता है तो यह उत्तम सौभाग्य का सूचक होता।
मधु मक्खी को सपने में देखने से परिवार- वृद्धि व धन लाभ होता है।
यदि सपने में नाग फन फैलाये हुए दिखाई ए तो यह धन लाभ कराता है।
अगर सपने में नाग या साँप बिल से आता- जाता दिखाई देने पर अत्यधिक धन लाभ होता है।
यदि कोई जातक सपने में अपने आप को आम के बाग में घूमता देखे तो यह बहुत ही शुभ लक्षण माना जाता है, जिसके फलस्वरूप धन प्राप्ति होती है।
सपने में कमल और आंवला देखने पर अत्यधिक धन लाभ होता है।
Advertisement