Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यूथ अकाली दल के जिला प्रधान की बीवी द्वारा खुदकुशी

रणजीत सिंह गुडविल की बीवी द्वारा आज सुबह अपने पति के रिवाल्वर के साथ खुदकुशी कर लेने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतका की पहचान 37 वर्षीय श्रीमती जसविंद्र कौर पत्नी स. रणजीत सिंह गुडविल के रूप में हुई

04:53 PM May 31, 2018 IST | Desk Team

रणजीत सिंह गुडविल की बीवी द्वारा आज सुबह अपने पति के रिवाल्वर के साथ खुदकुशी कर लेने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतका की पहचान 37 वर्षीय श्रीमती जसविंद्र कौर पत्नी स. रणजीत सिंह गुडविल के रूप में हुई

लुधियाना-रूपनगर : यूथ अकाली दल देहात जिला रूपनगर के प्रधान स. रणजीत सिंह गुडविल की बीवी द्वारा आज सुबह अपने पति के रिवाल्वर के साथ खुदकुशी कर लेने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतका की पहचान 37 वर्षीय श्रीमती जसविंद्र कौर पत्नी स. रणजीत सिंह गुडविल के रूप में हुई है। मृतका के 3 बच्चे है। इस घटना को अंजाम उसने उस वक्त दिया, जब उसके पति रणजीत सिंह गुरूद्वारा साहिब में गए हुए थे।

पुलिस ने खुदकुशी की सूचना पाकर लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। डीएसपी गुरविंदर सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी रणजीत सिंह के घर पहुंचे। उन्होने परिवार के लोगों से पूछताछ की।

जानकारी के मुताबिक जसविंदर कौर के दिवंगत पिता की आज बरसी बताई जा रही है। वाट्सएप ग्रुप में वह मंगलवार से ही मिस यू पापा का मैसेज जान-पहचान वालों को डाल रही थी। जसविंदर की बड़ी बहन ने बताया कि पिता के निधन से वह दुखी थी।

37 साल की जसविंदर कौर ने खुद को कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की। पुलिस जांच में जुटी है। जसविंदर के पति रणजीत सिंह गुडविल ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। इस कारण उनकी पत्नी मानसिक तौर पर परेशान थी। उधार लेने वाले पैसे वापस नहीं लौटा रहे थे।

 – सुनीलराय कामरेड

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।

Advertisement
Advertisement
Next Article