पंजाब में लुधियाना के नजदीक यूथ अकाली नेता को सरेआम गोलियों से भूना
औद्योगिक नगर लुधियाना के नजदीक समराला विधानसभा हलके के गांव सेह में आज यूथ अकाली आगु रविंद्र सिंह को सरेआम गोलियां मारकर भून दिया गया।
02:19 AM Aug 13, 2020 IST | Shera Rajput
लुधियाना-समराला : औद्योगिक नगर लुधियाना के नजदीक समराला विधानसभा हलके के गांव सेह में आज यूथ अकाली आगु रविंद्र सिंह को सरेआम गोलियां मारकर भून दिया गया। बेरहमी से हुए कत्ल के बाद पहचान 38 वर्षीय मृतक गांव की अकाली सरपंच रंजीत कोर का बड़ा बेटा था और इसी के छोटे भाई गुुरा सेह का भी इसी प्रकार कत्ल हुआ था।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव सेह में पंचायत चुनाव में रणजीत कौर की जीत के बाद से ही शुरू हुई सियासी लड़ाई ने दो भाइयों की जान ले चुकी है। रविंदर सिंह सुबह 10 बजे के करीब गांव के एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गया था। इस दौरान स्विफ्ट गाड़ी में सवार 5-6 लोग अचानक आएं और ताबड़तोड़ उन्होंने रविंदर सिंह पर गोलियों की बौछार कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद समस्त इलाके में दहशत फैल गई।
सूत्रों के मुताबिक मृतक के चेहरे पर 4 गोलियों के निशान दिखाई दे रहे थे। हालांकि स्पष्ट नहीं कि कातिल कौन थे। जबकि मृतक के परिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाएं कि दिन-दिहाड़े अकाली समर्थक का कत्ल हा जाना स्थानीय प्रशासन की नालायकी है। मृतक के पारिवारिक वारिसों ने कहा कि पुलिस कातिलों को गिरफ्तार करें। खन्ना पुलिस प्रमुख हरप्रीत सिंह ने भरोसा दिया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएंगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आर्मस एक्ट,साजिश अधीन अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Advertisement

Join Channel