Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

युवा राजद ने लगाया लालू संदेश चौपाल

जिलापरिषद कुमारी प्रतिभा, संजय यादव ,विजय पासवान,राहुल कुमार उर्फ छोटू ,विनय यादव,मोहित सुरी, विनोद यादव एवं राजू खान ने संबोधित किया।

07:16 PM Mar 07, 2019 IST | Desk Team

जिलापरिषद कुमारी प्रतिभा, संजय यादव ,विजय पासवान,राहुल कुमार उर्फ छोटू ,विनय यादव,मोहित सुरी, विनोद यादव एवं राजू खान ने संबोधित किया।

दानापुर : दानापुर के शिवाला मोड़ पर युवा राजद दानापुर के नेतृत्व में लालू संदेश चौपाल लगाया गया। इस चौपाल में ग्रामीणों के बीच ये बताया गया कि किस तरह लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को सीबीआई के द्वारा फंसाया गया। ग्रामीणों के बीच लालू यादव जी द्वारा लिखित पत्र को ग्रामीणों के बीच बांटा गया और इस संदेश के मिलने के बाद आम जनों ने आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र और राज्य के छलावा सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लिया।

इस चौपाल की अध्यक्षता युवा राजद दानापुर के अध्यक्ष पप्पू यादव एवं संचालन पटना जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व राजद प्रत्यासी राज किशोर यादव,युवा राजद जिलाअध्यक्ष सतीश चंद्रवंसी, नगर अध्यक्ष अजय कुमार यादव ,महासचिव गुड्डू यादव, संजीत यादव, जिलापरिषद कुमारी प्रतिभा, संजय यादव ,विजय पासवान,राहुल कुमार उर्फ छोटू ,विनय यादव,मोहित सुरी, विनोद यादव एवं राजू खान ने संबोधित किया।

Advertisement
Advertisement
Next Article