Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

देश के विकास के लिए बिहार के युवाओं को आगे आना होगा : युवा कांग्रेस

रिशु ने बताया कि राज्य एवं देश के विकास के लिए बिहार के युवाओं को आगे आना होगा ताकि सकारात्मक बदलाव और विकास को सही दिशा मिल सके।

10:21 PM Dec 04, 2018 IST | Desk Team

रिशु ने बताया कि राज्य एवं देश के विकास के लिए बिहार के युवाओं को आगे आना होगा ताकि सकारात्मक बदलाव और विकास को सही दिशा मिल सके।

पटना : बिहार प्रदेश युवा कांगेस के प्रभारी अमित यादव के निर्देशानुसार 6 दिसम्बर को कॉलेज आफ कॉमर्स वाणिज्य सभागार में सोच से सोच की लड़ाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बिहार प्रदेश युवा कांगेस के सचिव कुमार रोहित ने बताया कि देश की स्थिति में बदलाव लाने के लिए तथा बिहार के युवाओं को इसमे शामिल करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलवाड़ु एवं एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा, समाज के प्रबुद्व लोगों में मिडिया, प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं प्राचार्य और कई प्रोफेसर भी शामिल होंगे। बिहार प्रदेश युवा कांगेस के सचिव कुमार रोहित रिशु ने बताया कि राज्य एवं देश के विकास के लिए बिहार के युवाओं को आगे आना होगा ताकि सकारात्मक बदलाव और विकास को सही दिशा मिल सके।

Advertisement
Advertisement
Next Article