देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को देशभर में जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
गृह मंत्रालय ने खरगे पर खतरे की आशंका को देखते हुए इस महीने की शुरुआत में यह फैसला लिया। सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो पूरे देश में खरगे को जेड-प्लस सुरक्षा प्रदान करेंगे।
Highlights
सूत्रों ने बताया कि प्रमुख विपक्षी दल के अध्यक्ष के रूप में खरगे द्वारा आम चुनावों से पहले और चुनावों के दौरान बड़े स्तर देश भर में दौरे पर जाने की उम्मीद है और इसी को ध्यान में रखते हुए उनके सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। खरगे अब तीन पालियो में 24 घंटे लगभग 30 सीआरपीएफ कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। इस घेरे में बुलेटप्रूफ गाड़ी, सुरक्षा काफिला और अनुरक्षी भी शामिल है। जेड-प्लस देश में उच्च खतरे की आशंका वाले व्यक्ति को प्रदान की जाने वाली उच्चतम श्रेणी की सुरक्षा है।