Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जाकिर नाइक ने किया मालदीव जाने का प्रयास, नहीं मिली अनुमति

विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक ने हाल ही में मलेशिया से मालदीव जाने का प्रयास किया, लेकिन मालदीव ने उसे इसकी अनुमति नहीं दी। मालदीव की संसद के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने शुक्रवार को ये बात कही।

04:02 PM Dec 13, 2019 IST | Shera Rajput

विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक ने हाल ही में मलेशिया से मालदीव जाने का प्रयास किया, लेकिन मालदीव ने उसे इसकी अनुमति नहीं दी। मालदीव की संसद के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने शुक्रवार को ये बात कही।

विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक ने हाल ही में मलेशिया से मालदीव जाने का प्रयास किया, लेकिन मालदीव ने उसे इसकी अनुमति नहीं दी। मालदीव की संसद के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने शुक्रवार को ये बात कही। 
Advertisement
भारत आए मालदीव के संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व राष्ट्रपति नशीद ने कहा, ‘ वह (जाकिर नाइक) मालदीव आने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हमने उसे आने की इजाजत नहीं दी।’
 
नशीद से जब यह पूछा गया कि क्या मालदीव और मलेशिया के बीच नाइक के प्रत्यर्पण के लिये कोई बातचीत चल रही हो तो उन्होंने कहा, ‘हाल ही में उसे मालदीव आने की इजाजत नहीं दी गई, लिहाजा (मलेशिया और मालदीव के बीच) बातचीत हो रही है।’ 
नाइक (53), 2016 में भारत छोड़ मलेशिया भाग गया था, तब से भारत उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। 
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जाकिर के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत प्राथिमिकी दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने 2016 में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि नाइक और उसके ट्रस्टों ने अज्ञात लोगों और ‘शुभचिंतकों’ से करोड़ों रुपये हासिल किये हैं। 
Advertisement
Next Article