जांबिया पुलिस ने 27 इथियोपियाई लोगों के शवों की खोज की घोषणा की
जांबिया की राजधानी लुसाका में रविवार को 27 लोगों के शव बरामद किए गए जिनके बारे में माना जाता है कि ये सभी इथियोपियाई नागरिक थे। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
01:57 AM Dec 12, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
Advertisement
जांबिया की राजधानी लुसाका में रविवार को 27 लोगों के शव बरामद किए गए जिनके बारे में माना जाता है कि ये सभी इथियोपियाई नागरिक थे। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
Advertisement
उप पुलिस जनसंपर्क अधिकारी डेनी मवाले ने एक बयान में कहा कि पुलिस जांच से पता चलता है कि ‘‘20 से 38 वर्ष की आयु के सभी पुरुषों के शवों को… अज्ञात लोगों ने (लुसाका) के एनजीवेरेरे क्षेत्र में फेंक दिया था।’’
मवाले ने कहा, ‘‘माना जाता है कि वे सभी इथियोपियाई नागरिक थे।’’
उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति अब भी जिंदा है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
उन्होंने कहा कि 27 शवों को औपचारिक पहचान और पोस्टमॉर्टम के लिए यूनिवर्सिटी टीचिंग अस्पताल के शवगृह में ले जाया गया है।
मवाले ने कहा कि पुलिस और अन्य सुरक्षा सेवाएं इस मामले की जांच कर रही हैं।
Advertisement

Join Channel