टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मारियुपोल पर रूसी आक्रमण 'युद्ध अपराध', जेलेंस्की बोले- शांतिपूर्ण शहर में आतंक मचाना इतिहास में होगा दर्ज

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि बंदरगाह शहर मारियुपोल पर आक्रमण इतिहास में दर्ज होगा क्योंकि रूसी सैनिकों ने जो किया वह युद्ध अपराध है।

05:07 PM Mar 20, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि बंदरगाह शहर मारियुपोल पर आक्रमण इतिहास में दर्ज होगा क्योंकि रूसी सैनिकों ने जो किया वह युद्ध अपराध है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि बंदरगाह शहर मारियुपोल पर आक्रमण इतिहास में दर्ज होगा क्योंकि रूसी सैनिकों ने जो किया वह युद्ध अपराध है। जेलेंस्की ने वीडियो के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एक शांतिपूर्ण शहर पर आक्रमण करने वालों ने जो किया, वह एक ऐसा आतंक है जिसे आने वाली सदियों तक याद किया जाएगा।’’ रूसी सैनिक भीतरी क्षेत्र तक पहुंच गए हैं और शहर में भारी गोलाबारी के कारण इस्पात के एक बड़े संयंत्र को बंद करना पड़ा तथा स्थानीय अधिकारियों ने पश्चिमी देशों से और मदद करने की अपील की।
बच्चे, बुजुर्गों और महिलाओं की हो रही मौत 
राजधानी कीव में एक अस्थायी अनाथालय में कम से कम 20 बच्चे फंसे हुए हैं। कुछ दिनों से इन बच्चों की देखभाल वहां की नर्स कर रही हैं जो लगातार बमबारी के कारण बाहर नहीं निकल सकीं। मारियुपोल के पुलिस अधिकारी माइकल वर्शनिन ने एक वीडियो के जरिए पश्चिमी देशों के नेताओं से अपील करते हुए कहा, ‘‘बच्चे, बुजुर्ग मर रहे हैं। शहर नष्ट हो गया है और इसका नामोनिशान मिटाया जा रहा है।’’
रूसी सेना ने मारियुपोल को अजोव सागर से संपर्क पहले ही काट दिया है। यूक्रेन के गृह मंत्री के सलाहकार वादिम डेनिसेंको ने कहा कि यूक्रेन और रूसी सेना के बीच मारियुपोल में अजोवस्टल इस्पात को लेकर भीषण लड़ाई हुई। डेनिसेंको ने कहा, ‘‘यूरोप में सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में से एक वास्तव में नष्ट हो रहा है।’’
 जबरन रूस भेजे जा रहे यूक्रेनी लोग 
मारियुपोल नगर परिषद ने दावा किया कि रूसी सैनिकों ने शहर के कई हजार निवासियों को जबरन रूस भेज दिया जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने कहा कि मारियुपोल की सहायता करने वाली निकटतम सेना पहले से ही ‘‘दुश्मन की भारी ताकत’’ के खिलाफ संघर्ष कर रही है और ‘‘वर्तमान में मारियुपोल का कोई सैन्य समाधान नहीं है।’’
वहीं मायकोलीव में, बचाव दल ने शुक्रवार को मिसाइल हमले में नष्ट हुए बैरक के मलबे में खोज अभियान चलाया। क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि जब हमला हुआ तब नौसैनिक सो रहे थे। यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के वक्त कितने सैनिक बैरक के अंदर थे। बचावकर्मी अब भी तलाश में जुटे हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article