जेलेंस्की ने रूस से जुड़े दलों को किया निलंबित, पुतिन की सेना ने हाइपरसोनिक मिसाइल से किया हमला
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उन 11 राजनीतिक दलों की गतिविधियों को निलंबित करने का आदेश दिया है जिनके संबंध रूस से हैं।
03:00 PM Mar 20, 2022 IST | Desk Team
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को आज 25 दिन जो चुकें हैं इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उन 11 राजनीतिक दलों की गतिविधियों को निलंबित करने का आदेश दिया है जिनके संबंध रूस से हैं। इनमें से सबसे बड़ा दल ‘अपोजिशन प्लेटफॉर्म फॉर लाइफ’ है, जिसके पास 450 सदस्यीय यूक्रेनी संसद में 44 सीट हैं। इस पार्टी का नेतृत्व विक्टर मेदवेदचुक कर रहे हैं, जिनके रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंध हैं। पुतिन मेदवेदचुक की बेटी के ‘गॉडफादर’ हैं।
ब्रिटिश अधिकारियों ने युद से पहले किया था आगाह
सूची में येवनी मुरायेव के नेतृत्व वाली नाशी (हमारी) पार्टी भी है। रूसी आक्रमण से पहले ब्रिटिश अधिकारियों ने आगाह किया था कि रूस मुरायेव को यूक्रेन का नेता बनाना चाहता है। रविवार तड़के एक वीडियो संबोधन में जेलेंस्की ने कहा, रूस द्वारा शुरू किए गए व्यापक युद्ध और रूस के साथ कुछ राजनीतिक दलों के संबंधों को देखते हुए कई राजनीतिक दलों की गतिविधियों को मार्शल कानून की अवधि तक निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि कलह के उद्देश्य से राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा की जाने वाली गतिविधियां सफल नहीं होंगी।
रूसी सेना ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल
दोनों देशो के बीच अभी भी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। इसके अलावा पूर्वी यूक्रेन में रूसी वायु सेना रुक-रुककर बमबारी कर रही है। रूस की सेना ने हमले तेज करने के लिए क्रूज और हाइपरसोनिक मिसाइल का भी इस्तेमाल किया है। इसके अलावा रूसी सेना ने मारियूपोल के एक स्कूल पर बमबारी की जिसमे करीब 400 लोगों ने शरण ली हुई थी।
Advertisement
Advertisement