For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सीजफायर के लिए मान गए Zelensky! पुतिन से मुलाकात के बाद Trump ने यूक्रेन को लगाया फोन

04:51 PM Aug 16, 2025 IST | Amit Kumar
सीजफायर के लिए मान गए zelensky  पुतिन से मुलाकात के बाद trump ने यूक्रेन को लगाया फोन
सीजफायर के लिए मान गए Zelensky

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर Zelensky ने कहा है कि वह रूस के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए पूरी तरह सहयोग करने को तैयार हैं। उनका यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump से बातचीत के बाद सामने आया है। जेलेंस्की ने सोमवार को वॉशिंगटन जाने की घोषणा की है, जहां वे अमेरिकी नेताओं से मुलाकात करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने Zelensky से बातचीत में बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्धविराम के बजाय एक ठोस और स्थायी शांति समझौते को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके बाद Trump ने अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता का प्रस्ताव रखा, जिसे Zelensky ने भी समर्थन दिया।

यूरोपीय नेताओं की भूमिका ज़रूरी: Zelensky

Zelensky ने यह भी साफ किया कि युद्ध समाप्त करने के लिए उच्च स्तरीय नेताओं के बीच सीधे संवाद की ज़रूरत है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया में यूरोपीय नेताओं की भागीदारी बेहद आवश्यक है ताकि शांति समझौते के साथ ठोस सुरक्षा गारंटी सुनिश्चित की जा सके। विश्लेषकों का मानना है कि यह ट्रंप पर आंशिक अविश्वास को दर्शाता है।

Trump-पुतिन की अलास्का में मुलाकात

हाल ही में Trump और पुतिन की मुलाकात अमेरिका के अलास्का में हुई थी। हालांकि, इस बैठक में किसी युद्धविराम पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद ट्रंप ने वॉशिंगटन लौटते समय जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से बातचीत की। जेलेंस्की के साथ यह बातचीत एक घंटे से भी अधिक समय तक चली। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने जेलेंस्की से केवल युद्धविराम की जगह एक तेज़ और स्थायी शांति समझौते पर काम करने को कहा है।

Zelensky का Trump के साथ सार्थक संवाद

जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ अपनी बातचीत को लंबी और अर्थपूर्ण बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह कहा कि यूक्रेन शांति बहाल करने के लिए पूरी तरह तैयार है और ट्रंप द्वारा प्रस्तावित त्रिपक्षीय बैठक का समर्थन करता है।

Trump की प्रतिक्रिया

Trump ने कहा कि अलास्का में पुतिन से हुई मुलाकात सकारात्मक रही। इसके बाद जेलेंस्की और अन्य यूरोपीय नेताओं से देर रात बातचीत हुई, जिसमें नाटो महासचिव भी शामिल थे। सभी नेताओं ने यह सहमति जताई कि युद्धविराम के बजाय सीधा शांति समझौता ज्यादा टिकाऊ और कारगर होगा।

Trump ने आगे बताया किZelensky सोमवार को व्हाइट हाउस में उनसे मिलेंगे और यदि यह बैठक सफल रही तो अगला कदम पुतिन के साथ औपचारिक शांति वार्ता की दिशा में उठाया जाएगा। उनका मानना है कि यह पहल लाखों लोगों की जान बचा सकती है।

Trump-Putin Summit: पहले राउंड में बाजी मार गए पुतिन के 5 खास चेहरे

Advertisement
Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×