टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

नशे के खिलाफ विधायक जीरा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब के वितमंत्री मनप्रीत सिंह बादल द्वारा सीमावर्ती जिले फिरोजपुर के पंचायती चुनावों में विजेता बनकर उभरे नए पंच, सरपंच, जिला परिषद और ब्लाक समिति सदस्यों

07:43 PM Jan 12, 2019 IST | Desk Team

पंजाब के वितमंत्री मनप्रीत सिंह बादल द्वारा सीमावर्ती जिले फिरोजपुर के पंचायती चुनावों में विजेता बनकर उभरे नए पंच, सरपंच, जिला परिषद और ब्लाक समिति सदस्यों

लुधियाना-फिरोजपुर : पंजाब के वितमंत्री मनप्रीत सिंह बादल द्वारा सीमावर्ती जिले फिरोजपुर के पंचायती चुनावों में विजेता बनकर उभरे नए पंच, सरपंच, जिला परिषद और ब्लाक समिति सदस्यों को उनके कर्तव्य ईमानदारी से निभाने और पंजाब में फैले नशों को खत्म करने के लिए शपथ दिलवाने संबंधित प्रशासन द्वारा रखे गए शपथ समागम का विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने मंच पर खड़े होकर बायकाट करने का ऐलान किया।

Advertisement

विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने आरोप लगाएं कि पुलिस के अंदर बैठी काली भेड़े जो महीने लेकर नशे बिकवाती है, के खिलाफ जितनी देर कार्यवाही नहीं होती, तब तक ऐसे शपथ समारोह में शामिल नही हो सकते। उनकी इस घोषणा के करते ही पंडाल में बैठे जीरा हलके से संबंधित पंच-सरपंच भी उठकर रोष पूर्ण चले गए।

ट्रैक्टर ट्राली के नहर में गिरने से 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 4 घायल

जानकारी के मुताबिक सरहदी जिले के करीब पौने नौ सौ गांवों से चुने गए सरपंच, पंचों, जिला परिषद समिति व ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए यहां मंडी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जीरा के विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ नशे के मुद्दे को लेकर मोर्चा खोल दिया। शपथ ग्रहण समारोह दिन में सवा 11 बजे रखा गया था। इसमें जिलेभर से हजारों लोग पहुंचे हुए थे। चुने गए सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए प्रदेश के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल भी समागम में आए हुए थे।

शपथ ग्रहण समारोह शुरू होते ही विधायक जीरा अपनी ही सरकार व अधिकारियों को नशे के मुद्दे पर घेरने लगे। समारोह में मंच पर अपनी ही सरकार के खिलाफ विधायक के आक्रामक होते ही कुछ नेता उनको रोकने में लगे रहे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ अधिकारी मिलीभगत कर नशे के मामलों को खारिज करा रहे हैं। उन्होंने 22 मामलों का विवरण भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे को रोकने में विफल साबित हुई है।

समारोह में विधायक के अपने ही सरकार के खिलाफ आक्रामक होने पर शपथ ग्रहण को रोक दिया गया। इसके बाद जीरा अपने क्षेत्र के पंच-सरपंचों, जिला परिषद, ब्लॉक समिति सदस्यों तथा समर्थकों के साथ समारोह स्थल से बाहर चले गए। उनको वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Next Article