Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Zomato को 10 मिनट में डिलीवरी की योजना बदलनी चाहिए, मप्र के गृह मंत्री ने कहा

ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप जोमैटो की नई सेवा के बारे में आप सभी ने जरूर सुना होगा। जिसमें 10 मिनट में भोजन आपके घर गरमा-गरम खाना पहुंचाया जाएगा….

02:04 PM Mar 26, 2022 IST | Desk Team

ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप जोमैटो की नई सेवा के बारे में आप सभी ने जरूर सुना होगा। जिसमें 10 मिनट में भोजन आपके घर गरमा-गरम खाना पहुंचाया जाएगा….

ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप जोमैटो की नई सेवा के बारे में आप सभी ने जरूर सुना होगा। जिसमें 10 मिनट में भोजन 
Advertisement
आपके घर गरमा-गरम खाना पहुंचाया जाएगा। इसी बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस सेवा को सड़क पर चलने वाले लोगों के जीवन को खतरे में डालने वाला करार दिया। मंत्री ने कंपनी से इसमें तुरंत बदलाव करने के लिए कहा है।
 यातायात नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी
मिश्रा ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जोमैटो या किसी भी कंपनी को यातायात नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। तत्काल डिलीवरी प्रक्रिया के दौरान होने वाले यातायात नियमों के उल्लंघन या हादसों के लिए कंपनी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। मिश्रा ने कहा कि जोमैटो की 10 मिनट में खाना पहुंचाने की सेवा अपने कर्मचारियों (डिलीवरी सहयोगी) के साथ साथ अन्य लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। मिश्रा ने कहा, ’’जोमैटो या किसी को भी मध्य प्रदेश में यातायात नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी हादसे की जिम्मेदारी कंपनी की होगी इसलिए आप कृपा कर ऐसा न करें।’’
जोमैटो की संस्थापक दीपिंदर गोयल ने सोमवार को इस सेवा के बारे में बताया
उन्होंने कहा कि भोजन देने वाला व्यक्ति शहर की बीच से केवल तेजी और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाकर ही 10 मिनट में चार किलोमीटर के गंतव्य तक पहुंच सकता है। इसलिए यह सेवा लोगों के जीवन के लिए खतरनाक होगी। जोमैटो की संस्थापक दीपिंदर गोयल ने सोमवार को ट्वीट कर जोमैटो त्वरित सेवा शुरू करने की घोषणा की है। गोयल ने कहा कि 10 मिनट की डिलीवरी सेवा ग्राहकों को चुनिंदा ठिकानों और कुछ खाद्य पदार्थों के लिए उपलब्ध होगी। इसमें देर से डिलीवरी करने के लिए कोई दंड नहीं है और समय पर डिलीवरी के लिए भी कोई प्रोत्साहन नहीं है।
Advertisement
Next Article