For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

2023 के आखिरी दिन Zomato, Swiggy और Blinkit ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हुई जमकर कमाई

09:46 AM Jan 02, 2024 IST | Pratibha
2023 के आखिरी दिन zomato  swiggy और blinkit ने तोड़े सारे रिकॉर्ड  हुई जमकर कमाई

Zomato Swiggy Blinkit Order Records: खानपान एवं जरूरत के सामान की ऑनलाइन बिक्री करने वाले Zomato , Blinkit और Swiggy जैसे मंचों पर आने वाले ऑर्डर में नए साल की शाम में बड़े पैमाने पर वृद्धि देखी गई। इन मंचों के बड़े (Zomato Swiggy Blinkit Order Records) अधिकारियों ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर नए साल की शाम पर मिले ऑर्डर के रुझानों के बारे में यह जानकारी दी है।

Zomato Swiggy Blinkit Order Records

जोमैटो के मुख्य कार्यपालक ने बताया दिलचस्प आंकड़ा

जोमैटो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने अपने पोस्ट में कहा कि नए साल की पूर्व-संध्या पर उनके मंच को 2015-2020 के दौरान नव-वर्ष की पूर्व-संध्या पर संयुक्त रूप से मिले ऑर्डर जितने ऑर्डर मिले। गोयल ने इसे (Zomato Swiggy Blinkit Order Records) दिलचस्प आंकड़ा बताते हुए कहा कि Zomato भविष्य को लेकर उत्साहित है।

Zomato Swiggy Blinkit Order Records

स्विगी के सीईओ ने जताई खुशी

ब्लिंकिट के सह-संस्थापक एवं सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने एक पोस्ट में कहा कि इसे एक दिन में अबतक के सबसे अधिक ऑर्डर (Zomato Swiggy Blinkit Order Records) और हर मिनट ऑर्डर मिले। ऑनलाइन मंच स्विगी के सीईओ रोहित कपूर ने ‘एक्स' पर पोस्ट में कहा, ‘‘नववर्ष की शाम में स्विगी फूड एंड इंस्टामार्ट के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। टीम के साथ इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती!''

Courtesy : वीडियो को एक्स पर @deepigoya नाम के शख्स ने शेयर किया

इस डिश की रही सबसे ज्यादा डिमांड

कपूर ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि स्विगी (Zomato Swiggy Blinkit Order Records) इंस्टामार्ट पर क्रिकेट विश्व कप फाइनल के दौरान मिले ऑर्डर को भी पीछे छोड़ दिया। कपूर ने कहा, ‘स्विगी इंस्टामार्ट पर ऑर्डर प्रति मिनट (ओपीएम) अब तक का सबसे अधिक है। यह विश्व कप फाइनल के दौरान हमारे पिछले उच्चतम स्तर से 1.6 गुना अधिक है।'' स्विगी पर इस दौरान बिरयानी के 4.8 लाख से अधिक ऑर्डर मिले और प्रति मिनट 1,244 पकवान के ऑर्डर दिए गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×