टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अमित शाह का दावा: झारखंड में भाजपा की सरकार, झामुमो को करेंगे बाहर

अमित शाह का दावा: झारखंड में भाजपा की सरकार, झामुमो की विदाई तय

10:10 AM Nov 14, 2024 IST | Rahul Kumar

अमित शाह का दावा: झारखंड में भाजपा की सरकार, झामुमो की विदाई तय

Jharkhand : 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है, तैयारियां जोरो पर हैं इसी बीच अमित शाह ने देव किया है कि पहले चरण में ही यह तय हो गया है की बीजेपी सत्ता में आएगी और झारखंड मुक्ति मोर्चा सत्ता से बाहर हो जाएगी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि सोरेन का समय अब ​​खत्म होने वाला है।

Advertisement

झारखंड के गठन का विरोध

एक रैली को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने दावा किया है कि बीजेपी सरकार बनाने जा रही है,शाह ने कहा हेमंत सोरेन सरकार समाप्त होने जा रही है , क्या आप में से किसी ने कभी 350 करोड़ रुपये देखे हैं? यह राशि कांग्रेस नेता के आवास से जब्त की गई है। सोरेन के एक अन्य मंत्री आलम गिर आलम, उनके निजी सहायक (पीए) के आवास पर 35 करोड़ रुपये मिले। यह किसका पैसा है? यह हेमंत का है या कल्पना सोरेन का? यह आपका है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस पर झारखंड के गठन का विरोध करने और सोरेन पर “सत्ता के लालच” के लिए उनसे हाथ मिलाने का आरोप लगाया। शाह ने कहा, बहुत से लोगों ने अपने जीवन का बलिदान दिया और अपना पूरा जीवन झारखंड राज्य के लिए समर्पित कर दिया। आखिरकार, झारखंड का गठन अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत हुआ और कांग्रेस इसे रोकना चाहती थी। फिर भी, सीएम हेमंत सोरेन उसी कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े हैं क्योंकि वह सत्ता के लालच में हैं।

घुसपैठियों पर रोजगार के अवसर छीनने का आरोप

अमित शाह ने झारखंड में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए यहां कारखाने लगाने का वादा किया। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर रोजगार के अवसर छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार घुसपैठियों के खिलाफ कानून लाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “झारखंड देश का सबसे समृद्ध राज्य है। झारखंड में इतने खनिज हैं कि यह देश का सबसे समृद्ध राज्य है। लेकिन यहां के युवा रोजगार के लिए दिल्ली और मुंबई जैसी जगहों पर जाते हैं। मैं यहां रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए पर्याप्त कारखाने लगाऊंगा… बांग्लादेश से आए घुसपैठियों ने आपके रोजगार के अवसर कम कर दिए हैं… हम घुसपैठियों के खिलाफ कानून लाएंगे। उन्हें आदिवासियों से छीनी गई जमीन वापस करनी होगी।” इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजद) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सहित राज्य में सत्तारूढ़ दल लोगों को लूट रहे हैं और गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वे झारखंड को नक्सलियों का अड्डा बनाने के लिए वामपंथियों को बढ़ावा दे रहे हैं। शेष 38 सीटों पर चुनाव 20 नवंबर को होंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article