W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के मसले को सुलझाने के लिए जयराम लेंगे कठोर निर्णय

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कम्युनिकेशन सेल के चीफ जयराम रमेश ने गहलोत-पायलट विवाद पर दोनों नेताओं के बीच मतभेद होने की बात स्वीकारते हुए कहा कि राजस्थान के मामले में नेतृत्व के स्तर पर सोच​ विचार चल रहा है। और बहुत जल्द हम संगठन को मजबूत करने वाला हल निकाला जाएगा।

05:42 PM Nov 27, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कम्युनिकेशन सेल के चीफ जयराम रमेश ने गहलोत-पायलट विवाद पर दोनों नेताओं के बीच मतभेद होने की बात स्वीकारते हुए कहा कि राजस्थान के मामले में नेतृत्व के स्तर पर सोच​ विचार चल रहा है। और बहुत जल्द हम संगठन को मजबूत करने वाला हल निकाला जाएगा।

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के मसले को सुलझाने के लिए जयराम लेंगे कठोर निर्णय
Advertisement

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही तनानती रुकने का नाम नहीं ले रही है। गुटबाजी के बीच नए सिरे से शुरू हुई खींचतान पर देशभर की नजरें टिकी हुई है। गहलोत के पायलट को सीधा गद्दार कहने के बाद राजस्थान कांग्रेस की तस्वीर सामने आ रही है। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आने से पहले सियासी गलियारों में कांग्रेस की आपसी खींचतान की गूंज सुनाई दे रही है।इसी सिलसिले में इंदौर में रविवार को भारत जोड़ो यात्रा को लेकर की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कम्युनिकेशन सेल के चीफ जयराम रमेश ने गहलोत-पायलट विवाद पर दोनों नेताओं के बीच मतभेद होने की बात स्वीकारते हुए कहा कि राजस्थान के मामले में नेतृत्व के स्तर पर सोच​ विचार चल रहा है। और बहुत जल्द हम संगठन को मजबूत करने वाला हल निकाला जाएगा।
व्यक्ति से बढ़कर है संगठन

जयराम रमेश ने इस दौरान कहा कि राजस्थान के मुद्दे पर मैंने तीन बार बयान दिए हैं। और अब भी वही दोहरा रहा हूं। कि गहलोत हमारी पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं।और सचिन पायलट हमारी पार्टी के युवा लोकप्रिय और ऊर्जावान नेता हैं।और इन दोनों नेताओं की पार्टी को जरूरत है।रमेश ने माना कि दोनों के बीच कुछ मतभेद हैं जिनको समय पर सुलझा लिया जाएगा। वहीं रमेश ने आगे कहा कि व्यक्ति का महत्व नहीं है। व्यक्ति तो आते-जाते रहते है।आलाकमान के लिए संगठन सबसे ऊपर है।और संगठन को मजबूत करने वाला फैसला लिया जाएगा।
Advertisement
मामले पर लेंगे कठोर निर्णय
वहीं राजस्थान के सियासी संकट पर आलाकमान के फैसले को लेकर जयराम रमेश ने कहा कि राजस्थान के बारे में फैसला लेने की कोई समय सीमा तय नहीं है। फैसला कांग्रेस नेतृत्व को ही करना है।उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई फैसला करने से संगठन मजबूत होगा या कमजोर इसी को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाएगा।

Advertisement
Author Image

Advertisement
×