W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

एक हफ्ते बाद होनी थी शादी, प्रेमी ने खिलाया जहर, फिर जो हुआ...सुनकर कांप उठेंगे आप

प्रेमी ने शादी से एक हफ्ते पहले खिलाया जहर, जानें आगे क्या हुआ

05:28 AM Apr 25, 2025 IST | Shivangi Shandilya

प्रेमी ने शादी से एक हफ्ते पहले खिलाया जहर, जानें आगे क्या हुआ

एक हफ्ते बाद होनी थी शादी  प्रेमी ने खिलाया जहर  फिर जो हुआ   सुनकर कांप उठेंगे आप
Advertisement

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मध्यप्रदेश की एक लड़की की शादी से एक हफ्ते पहले उसके प्रेमी ने उसे जहर खिला दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रेमी ने जबरन घर में घुसकर यह घिनौनी हरकत की। मृतका के पिता का कहना है कि गांव में रहने वाला एक शख्स उनकी बेटी से एक तरफा प्यार करता था। हालांकि उनकी बेटी इसका विरोध करती रही।

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें मध्यप्रदेश की लड़की की शादी से एक हफ्ते पहले उसके प्रेमी ने जहर खिला दिया। झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि दुल्हन को एक तरफा प्यार करने वाल प्रेमी जबरन उसके घर में घुस कर जहर खिलाया।

घर में घुसकर खिलाया जहर

बता दें कि परिजनों ने इस मामले को लेकर बताया है कि घर में बेटी की शादी थी, जिस वजह से लड़की के माता-पिता शादी का सामान लेने बाजार गए हुए थे। इसी दौरान लड़की का सिरफिरे आशिक घर में घुसकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया। लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतिका का नाम प्रियंका पुत्री ब्रजेन्द्र अहिरवार (21 साल) बताया गया है। वह एमपी में दतिया जिले के भांडेर थानान्तर्गत बगदा गांव की रहने वाली थी.

इकलौती बेटी थी

पिता ने बताया कि प्रियंका उनकी इकलौती बेटी थी। वह बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। उसकी शादी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में तय हुई थी। शादी तय होने के बाद सगाई समेत अन्य रस्में भी हो चुकी थीं। शादी 6 मई को होनी थी। शादी के कार्ड भी बंट चुके थे। घर में सभी लोग शादी को लेकर खुश थे, बेटी भी इस रिश्ते से काफी खुश थी।

मातम में बदली खुशियां

मृतका के पिता का कहना है कि गांव में रहने वाला एक शख्स उनकी बेटी से एक तरफा प्यार करता था। हालांकि उनकी बेटी इसका विरोध करती रही। जैसे ही उनकी बेटी की शादी की खबर उसे लगी तो उसने उनकी बेटी को मौका देखकर जहर खिला दिया, जिससे उनकी बेटी की मौत अस्पताल में हो गई। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। झांसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

Pune Crime Branch ने स्वारगेट बस डिपो में दुष्कर्म की घटना के आरोपी किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×